
जमशेदपुर।


02 अक्टूबर को संध्या 6:00 बजे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनोज सिंह एवं जय प्रकाश शर्मा के संयुक्त नेतृत्व में हाथरस की घटना के विरोध में कांग्रेसजनो ने टेल्को स्थित टेल कौन गेट से जेमको स्थित भगत सिंह चौक तक कैंडल मार्च निकाला।
कैंडल मार्च में जिला कांग्रेस के पर्यवेक्षक श्री जवाहर लाल सिन्हा जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
मुख्य अतिथि सिंह ने मौके पर कहा कि जिस तरह हाथरस के जिला प्रशासन ने पीड़िता की चिता को जबरन मिट्टी तेल डालकर बिना परिवार के सहमति से जलाया गया ,जो कि बिल्कुल ही हिन्दू धर्म के रीति रिवाज के खिलाफ है,और ये हिन्दू धर्म का अपमान है।भाजपा छद्म हिंदुत्व का दिखावा करती है और हाथरस की घटना मानवता को शर्मसार कर देनी वाली घटना है।
पदयात्रा के दौरान “हाथरस की बिटिया को न्याय देना होगा” जैसे नारे लगाए गए।अंत मे शहीद-ए- आज़म भगत सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सिंह,प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के समन्वयक रियाजुद्दीन खान,युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव परितोष सिंह,वरिष्ठ कांगेस नेता आनंद बिहारी दुबे,सरदार बलदेव सिंह,उपेंद्र सिंह मस्तान,जिला कांगेस के उपाध्यक्ष आमिर सोहैल,सामंतो दा,अतुल गुप्ता,ओमप्रकाश उपाध्याय,नंदलाल सिंह,सुरेश राय,आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

