
जमशेदपुर।


जिलाधिकारी सह उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने रंगो के महापर्व होली के शुभ अवसर पर जिले वासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। उन्होंने शहरवासियों से अपील किया है कि होली को सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं, आपके वजह से किसी को परेशानी न हो इसका ख्याल रखे।उन्होंने कहा कि रंगो का महापर्व होली हमे प्रेम, भाईचारे का संदेश देता हैं।उन्होंने कहा कि होली के पर्व के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन तत्पर है। उपायुक्त ने कहा कि सभी जिलेवासियों से भी विधि व्यवस्था के सफल संधारण में सहयोग की अपेक्षा है।

