
गिरिडीह। बेंगाबाद रोड में सडक हादसे में देवघर के डाक्टर अरविंद कुमार की मौत हो गई है, जबकि पांच लोग घायल हैं। घायलों में हजारीबाग के ज्वाइंट सेलटेक्स कमिश्नर अरूण जायसवाल, उनका बेटा शिवम जायसवाल, बेटी काजल कुमारी, चालक मो बशीर के अलावा डाक्टर अरविंद के पिता अभय सिंह, उनके चालक राजेश मांझी घायल हैं।
डा अरविंद अपने स्वीफ्ट डिजायर से देवघर से गिरिडीह की तरफ आ रहे थे। जबकि सेलटेक्स आफिसर अपनी क्रेटा गाडी से पैतृक घर दुमका जा रहे थे। घटना मे डॉ अरविन्द कुमार की मौत इलाज़ के लिए बहार ले जाने के क्रम मे हो गयी है।


