
गम्हरिया
—–
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच केरला पब्लिक स्कूल गम्हरिया में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभांरभ मुख्य अतिथि विद्यालय के निदेशक शरद चन्द्रन ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर उन्होंने बच्चों को पढाई के साथ साथ चरित्र निर्माण पर भी ध्यान देने की बात कही। सर्वप्रथम बच्चों द्वारा आकर्षक नृत्य एवं स्वागत गान प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके उपरांत विद्यालय की प्राचार्या रश्मि सिन्हा द्वारा विद्यालय की प्रगति एवं वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर गत् वर्ष विद्यालय में एलकेजी से नवमीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी प्राप्त बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा गत वर्ष आसीएसई द्वारा आयोजित दसवीं की परीक्षा में सर्वाधिक 93 प्रतिशत अंक जाकर प्रथम स्थान प्राप्त राकेश प्रधान, द्वितीय स्थान पर रहे अभिषेक कुमार व तृतीय स्थान पर रहे दीपक कुमार महतो को भी पुरस्कृत किया गया। साथ ही, विभिन्न विषयों में बच्चों को बेहतर प्रदर्शन कराने वाली शिक्षिकाओं में कक्षा अष्टम् ए की विभा विकास और अष्ट्म सी की भावना सिंह को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ, बच्चे व अभिभावक उपस्थित थे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन शिक्षिका मधुमति ने दिया।



