Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » G20: जम्मू-कश्मीर में विदेशी प्रतिनिधियों का भव्य स्वागत, फिल्म पर्यटन को बढ़ावा देने पर हुई चर्चा
Top Stories

G20: जम्मू-कश्मीर में विदेशी प्रतिनिधियों का भव्य स्वागत, फिल्म पर्यटन को बढ़ावा देने पर हुई चर्चा

BJNN DeskBy BJNN DeskMay 22, 2023No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

श्रीनगर। भारत की G20 अध्यक्षता के तहत जम्मू और कश्मीर में तीसरी पर्यटन कार्य समूह की बैठक 22 मई से शुरू हुई। बैठक में हिस्सा लेने आए G20 समूह के करीब 60 विदेशी प्रतिनिधि कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार सुबह एक चार्टर्ड विमान से श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पहुंचे जहां उन्हें पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। प्रतिनिधियों का स्वागत केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी और G20 शेरपा अमिताभ कांत  ने किया। इस बैठक में 60 विदेशी प्रतिनिधियों के अलावा देशभर से पर्यटन से जुड़े विभिन्न संगठनों के करीब 65 प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम स्थलों की सुरक्षा के लिए एनएसजी और मरीन कमांडो की मदद से पूरी घाटी में सुरक्षा बढ़ाई गई है। इस बैठक का समापन 24 मई को होगा।

बैठक के पहले दिन 22 मई को फिल्म पर्यटन को बढ़ाने पर केंद्रित एक साइड इवेंट का आयोजन शेर-ए-कश्मीर कन्वेंशन सेंटर में किया गया। इस दौरान’ भारत एक फिल्म पर्यटन गंतव्य के रूप में’ विषय पर चर्चा आयोजित की गई। सबसे आखिरी में फिल्म पर्यटन के वैश्विक परिप्रेक्ष्य में आर्थिक लाभ और गंतव्य पर फिल्म पर्यटन के प्रभाव पर पैनल चर्चा आयोजित हुई। इस मौके पर G-20 शेरपा अमिताभ कांत ने कहा कि कश्मीर में इस मेगा आयोजन का सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और राज्य में शांति, समृद्धि और नौकरियों का सृजन होगा। उन्होंने कहा कि इस बैठक से पर्यटन उद्योग बढ़ेगा और उच्च प्रभाव वाले पर्यटक आएंगे।

इस मौके पर विभिन्न वक्ताओं ने फिल्मों के माध्यम से गंतव्यों को बढ़ावा देने के लिए अपनाई गई विभिन्न चुनौतियों और देश-विशिष्ट संबलों पर प्रकाश डाला। इस पैनल चर्चा में स्पेन, सिंगापुर, मॉरीशस, नाइजीरिया, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील और भारत के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। तीसरे पर्यटन कार्य समूह की बैठक के दौरान प्रतिनिधि सरकार द्वारा आयोजित कला और शिल्प बाजार का भी दौरा किया।

इस तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान पांच प्रमुख प्राथमिकता वाले क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा जिनमें हरित पर्यटन, डिजिटलीकरण, कौशल, पर्यटन एमएसएमई और गंतव्य शामिल हैं। पर्यटन समूह की यह बैठक क्षेत्र की पर्यटन क्षमता और सांस्कृतिक समृद्धि को उजागर करने के साथ-साथ घाटी के लोगों को अपनी समृद्ध संस्कृति और परंपरा को दुनिया के सामने प्रदर्शित करने का एक खास अवसर प्रदान करेगी।

बैठक के अंतिम दिन बुधवार को सभी अतिथि श्रीनगर शहर में पोलो व्यू, झेलम रीवर फ्रंट और कुछ अन्य स्थानों की सैर कर कश्मीर में आए सकारात्मक बदलाव को स्वयं अनुभव करेंगे। पर्यटन कार्य समूह की पहली बैठक फरवरी में गुजरात के कच्छ के रण में और दूसरी अप्रैल में पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में हुई थी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: एसएसपी ने ली मासिक अपराध गोष्ठी, शहर में ड्रग्स पेडलरों और तस्करों पर कसा जाएगा शिकंजा

May 14, 2026

South East Central Railway :RPF का ‘ऑपरेशन नार्कोस’ हिट, ट्रेनों में 4.56 करोड़ के नशीले पदार्थ जब्त, 138 तस्कर गिरफ्तार

May 13, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: जुस्को स्कूल साउथ पार्क का 12वीं में शत-प्रतिशत रिजल्ट, 95.4% अंकों के साथ रिया बिसाई बनीं स्कूल टॉपर

May 13, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.