
जमशेदपुर।


टाटा मुख्य अस्पताल में सोमवार की सुबह एक बडी दुर्घटना होते होते टल गई। जब शार्ट सर्किट होने के कारण अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में आग लग गई। वही आग लगने के सुचना पर अस्पताल प्रबंधन चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती बच्चो को आनन – फानन वहा से निकाला । और दुसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया। हालाकि इस दुर्घटना में कोई हताहत नही हुआ। लेकिन टाटा प्रबंधन को काफी नुकसाव हुआ है।वही आग सुचना पर टाटा स्टील दमकल पहुंची। लेकिन अस्पताल में मौजूद अग्निशामक यत्र के सहारे आग पर काबू पा लिया गया है।
वही इस सबंध मे टाटा स्टील के द्रारा जारी बयान के अनुसार ए सी में शार्ट सर्किट होने के कारण आग लगी है। फिर भी आग के कारणो को जांचा जा रहा है। इस आग में किसी भी प्रकार की नुकसान नही हुआ है।वार्ड में भर्ती सभी बच्चो को दुसरे वार्ड में रेफर कर दिया गया है।

