
खरसावां में पहली बार शुरु हुई ब्रोकली की खेती
सरायकेला।
पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा राजनीति व सामाजिक कार्यो केसाथ साथ कृषि के क्षेत्र में भी काफी रुची रखते है. श्री मुंडा ने अपनेखरसावां के टिनागोडा (हरिभंजा) स्थित फार्म हाउस में कई तरह की सब्जी की
खेती कर रहे है. श्री मुंडा के देख रेख में पहली बार ब्रोकली की खेती हुईहै. पहली ही बार में ब्रोकली की जबरदस्त खेती हुई है. साधारणत ब्रोकली की
खेती के बडे शहरों से सटे हुए क्षेत्रों में होती है. बडे रेस्तरां वहॉटलों में इसकी काफी मांग है. बाजार में इसकी किमत 350 रुपया प्रति किलोके आस पास बताया जाता है. मालून हो कि पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा नेपिछले वर्ष ही खरसावां के टिनागोडा (हरिभंजा) में पहली बार अपने बेकारपडे बंजर भूमि में खेती करना शुरु किया. पहले अपने बंजर भूमि की मिट्टीको खेती के लायक बनाया. फिर इसमें ब्रोकली समेत फुल गोभी, पत्ता गोभी,
टमाटर, साग, बैगन, मूली, आलू आदी की खेती शुरु की. पहले ही प्रयास मेंजबरदस्त सफलता मिली. फॉर्म हाउस स्थित तालाब में मत्स्य पालन भी हो रहाहै. आगे यहां गौ पालन कर बडी मात्रा में दुग्ध उत्पादन करने की योजना है.
अब इस क्षेत्र के खेत सालों भर हरा भरा रहता है. यहां वैज्ञानिक तरीके सेखेती हो रही है. यहां एक-एक इंच जमीन का सद उपयोग कर अलग अलग प्रकार के
उत्पादों की खेती हो रही है. साथ ही जल संरक्षण को बढावा देने के लियेपानी के एक-एक का सही इस्तेमाल हो रहा है. यहां पानी की बबार्दी कियेबगैर खेती की जा रही है. कृषि के क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुनमुंडा का यह प्रोजेक्ट खरसावां तथा आस पास के क्षेत्र के किसानों को खेतीके क्षेत्र में एक नयी राह दिखाने का कार्य कर रही है.

