
जमशेदपुर
कोरोना के इस संकटकाल में हम सब अपना एवं दुसरो का भी ख्याल रख रहे हैं। इस कोरोना महामारी के चलते हमेशा जनसेवक के रूप में काम कर रहे पूर्व विधायक कुणाल षडंगी जी क्षेत्र में सबसे सक्रिय सेवक के रूप में अपना योगदान दे रहे हैं। अपने ओर से जितना सम्भव हो सके उतना मदद कर रहे हैं। चाहे वो अपने क्षेत्र में हो या अपने राज्य में। अपने राज्य के बाहर भी जितने सारे श्रमिक बंधुगण काम करने गए हुए है उन सब का भी ख्याल हमेशा रख रहे हैं। आज पूर्वी सिंहभूम जिले के उत्तरी छोटा गोविंदपुर पहुँचे कुणाल षडंगी जी ने वहां के गरीब, असहाय 100 जरूरतमंदों परिवार के बीच सूखा राशन सामग्री का वितरण किया। साथ ही उस पंचायत को सेनिटाइज कर रहे कर्मियों के बीच पीपीई किट का भी वितरण किया।


मौके पर मुख्य रूप से भाजयुमो जिला महामंत्री कुमारेश उपाध्याय, मुखिया मेनका सिंह मुंडा, बिक्रम सिंह, गौरब साहू,लखन मुंडा, मंजू राज, हजारी लाल,संजय शाह समेत अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित हुए।

