
पटना।


21 से 28 जनवरी तक बिहार राज्य में मनाये जा रहे भूकम्प सुरक्षा सप्ताह के दौरान शनिवार को सुबह 0900 बजे बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा राजधानी पटना में भूकम्प सुरक्षा जागरूकता पैदल रैली का भव्य आयोजन किया गया। इस पैदल रैली का उद्देश्य आम लोगों को भूकम्प आपदा के प्रति जागरूक करना था। श्री लश्मेश्वर राय, आपदा प्रबंधन मंत्री, बिहार सरकार द्वारा इको पार्क, पटना से झण्डा दिखाकर इस रैली को मार्च किया गया। मौके पर श्री व्यास जी, उपाध्यक्ष, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, डॉ० उदय कांत मिश्रा, सदस्य, बीएस डीएमए, श्री पी एन राय, सदस्य, बीएसडीएमए, श्री विजय सिन्हा, कमान्डेंट, 9 बटालियन एनडीआरएफ तथा अन्य विशिष्ट लोग उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम में 1500 से अधिक लोगों ने भाग लिया जिसमें 9 बटालियन एनडीआरएफ, बीएसडीएमए, एसडीआरएफ, पुलिस, अग्निशमन सेवा, गृह रक्षा वाहिनीं, कम्युनिटी पुलिस, एन०जी०ओ०, एनसीसी कैडेट तथा स्कूलों के छात्र शामिल थे।बिहटा में स्थित 9 बटालियन एनडीआरएफ के 100 से अधिक बचावकर्मियों ने कमान्डेंट विजय सिन्हा के साथ भरपूर जोश व उत्साह के साथ इस जागरूकता कार्यक्रम में भाग लिया।

