Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Dumka News :दुमका में गरजे झारखंड टाइगर चम्पाई सोरेन – झारखंड सरकार की आदिवासी विरोधी पेसा नियमावली को फाड़ कर फेंक देंगे
Breaking News

Dumka News :दुमका में गरजे झारखंड टाइगर चम्पाई सोरेन – झारखंड सरकार की आदिवासी विरोधी पेसा नियमावली को फाड़ कर फेंक देंगे

BJNN DeskBy BJNN DeskJanuary 9, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

दुमका के दिसोम सोहराय में शामिल हुए पूर्व सीएम चम्पाई सोरेन

चम्पाई सोरेन ने पेसा एवं राज्य सरकार की आदिवासी विरोधी नीतियों के खिलाफ युवाओं को एकजुट होने का आह्वान किया

दुमका। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन आज दुमका पहुंचे, जहां उन्होंने दिसोम मांझी थान में सिर नवा कर, आदिवासी अस्मिता एवं अस्तित्व की लड़ाई को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

उसके बाद पूर्व सीएम एस पी कॉलेज में आयोजित “दिसोम सोहराय” में भाग लेने पहुंचे। कार्यक्रम स्थल से करीब एक किलोमीटर पहले उनके स्वागत हेतु हजारों लोग जुटे थे, जहां से वे उनके साथ पैदल ही आगे बढ़ गए।

READ MORE :RANCHI NEWS :मुख्यमंत्री का प्रयास लाया रंग: नाइजर में झारखण्ड के 05 प्रवासी श्रमिकों के अपहरण के आठ माह बाद हुई सकुशल रिहाई

उस वक्त भीड़ में रोमांच की लहर दौड़ गई, जब साथ चल रहे कलाकारों से उन्होंने मांदर लिया, और उनके साथ ताल से ताल मिलाकर झूमने लगे। हजारों की भीड़ के साथ वे धीरे-धीरे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। वहां पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया गया।

अपने संबोधन की शुरुआत पूर्व सीएम ने संथाल परगना से जुड़े वीरों के बलिदान को याद कर की, तत्पश्चात उन्होंने सोहराय समेत संथाल आदिवासी समाज के विभिन्न पर्व-त्योहारों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हजारों वर्षों से चली आ रही इन परंपराओं को संरक्षित एवं संवर्धित कर, उन्हें अगली पीढ़ी को सौंपना हम सबकी साझी जिम्मेदारी है।

अपने वक्तव्य में उन्होंने राज्य सरकार पर पेसा नियमावली के नाम पर आदिवासियों को धोखा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पेसा अधिनियम 1996 राज्यों की स्पष्ट तौर पर रूढ़िजन्य विधि, सामाजिक एवं धार्मिक प्रथाओं तथा संसाधनों के परंपरागत प्रबंध पद्धतियों के अनुरूप नियमावली बनाने का निर्देश देता है, लेकिन झारखंड सरकार की नियमावली से ये विषय गायब हैं।

READ MORE :JAMTARA NEWS :आदिवासियों का अस्तित्व खत्म करना चाहती है झारखंड सरकार : चम्पाई सोरेन

उन्होंने कहा कि पेसा का मूल मकसद आदिवासी समाज की रूढ़िजन्य परंपराओं एवं पुरातन काल से चले आ रहे उनके स्वशासन व्यवस्था को संवैधानिक संरक्षण एवं विस्तार देना है, लेकिन यहां राज्य सरकार वैसे लोगों को लाभ देना चाहती है, जो हमारी परंपराओं को पहले ही छोड़ चुके हैं।

पूर्व सीएम ने आरोप लगाया कि पहले टीएसी और अब पेसा से राज्यपाल को बाहर कर, उनकी जगह सारे अधिकार उपायुक्त को दिए जा रहे हैं, ताकि सरकार पूरी व्यवस्था पर अपना नियंत्रण रख सके। यह पेसा की मूल भावना के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि नियमावली में ग्राम सभाओं के अधिकारों में जिस प्रकार कटौती हुई है, वह अक्षम्य है।

पूर्व सीएम चम्पाई सोरेन ने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान बनी नियमावली में ना सिर्फ रूढ़िजन्य परंपराओं एवं धार्मिक प्रथाओं का जिक्र था, बल्कि उनमें सीएनटी-एसपीटी एक्ट के उल्लंघन के मामलों में ग्राम सभा को जमीन वापस करवाने का अधिकार भी दिया गया था। इसके अलावा उसमें शेड्यूल एरिया की जमीन के हस्तांतरण से पहले डीसी को ग्राम सभा से मंजूरी लेने का भी प्रावधान था।

पूर्व सीएम ने बताया कि झारखंड की महागठबंधन सरकार पेसा को कमजोर कर के, झारखंड के आदिवासियों का अस्तित्व खतरे में डाल रही है। पहले से ही बांग्लादेशी घुसपैठियों एवं धर्मांतरण की दोहरी मार झेल रहे आदिवासी समाज को पेसा से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन इस नियमावली ने उन सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। वे पारंपरिक ग्राम प्रधानों के बीच, इस नियमावली को फाड़ कर फेंक देंगे।

चम्पाई सोरेन ने कहा कि वे महागठबंधन सरकार के आदिवासी विरोधी रवैए के खिलाफ गाँव- गाँव जाकर लोगों को जागरूक करेंगे। युवाओं को एकजुट होने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि जिस जल- जंगल- जमीन की रक्षा के लिए हमारे पूर्वजों से बलिदान दिया, उसके लिए, इस वीर भूमि से फिर एक बार, बड़ा आंदोलन होगा।

संथाल परगना में सोहराय के इस सबसे बड़े आयोजन में आदिवासी समाज के कई साहित्यकार, शिक्षाविद, समाजसेवी एवं लाखों की संख्या में आम लोग शामिल हुए

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

Aaj ka RASIFAL:11 जुलाई 2026 शनिवार का पंचांग और राशिफल जानें माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र के साथ

July 11, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: कन्वाई चालकों के लिए बड़ी सौगात, दुर्घटना बीमा पॉलिसी की कॉपियां सौंपी गईं

July 10, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस पर मत्स्य पालकों को बड़ा तोहफा, 1 करोड़ 60 लाख मत्स्य स्पॉन का हुआ वितरण

July 10, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.