साहेबगंज।
नेता प्रतिपक्ष और बरहेट विधायक हेमंत सोरेन ने सोमवार को बरहेट झामुमो प्रखंड कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में श्री सोरेन ने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के अलावा अन्य विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव में जाकर एसपीटी एक्ट और सीएनटी एक्ट के संसोधन के खिलाफ आवाज को बुलंद करने को कहा। इसके साथ ही प्रखंड क्षेत्र में विधायक निधि से चल रही योजनाओं की जानकारी ली। पटना प्रखंड जाने के क्रम में उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में भरत स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक संतोष टूडू से अस्पताल में चिकित्सकों की संख्या और काम की जानकारी ली। मौके पर सांसद विजय कुमार हांसदा, प्रखंड अध्यक्ष राजाराम मरांडी, प्रखंड सचिव मुजीबुर्रहमान और संजीव शामू हेंब्रम सहित



