

सोनम
दुमका।
झारखंड बंद के दौरान आगजनी व तोड़फोड़ के मामले को लेकर सोमवार को एसपी कालेज के हास्टल मंे पुलिस द्वारा व्यापक पैमाने पर छापामारी अभियानचलाया गया । छापामारी अभियान में पुलिस को पांच हजार परम्परागत हथियारतीर धनुष, भाला, तलवार, समेत ब्लू फिल्म की सीडी, कंडोम, लड़कियों के डेªसआदि आपतिजनक सामान बरामद किया गया है। वहीं पुलिस ने छापामारी के दौरान
अवांछित तरीके से हास्टल में रह रहे छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछकर रही है। यहां बता दें कि बीते 25 नवम्बर को झारखंड बंद के दौरान एसपीकालेज के समीप बंद समर्थकों व कालेज के छात्रों द्वारा आठ वाहनों कोफूंक दिया था और दर्जनों वाहनों के शीशे तोड़ डाले थे। पुलिस ने उसी घटना
के मददेनजर हास्टल में छापामारी किया है। छापामारी अभियान की जानकारीदेते हुए उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा व पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने संयुक्त रूप् से पत्रकारों को बताया कि पिछले कुछ माह से ऐसी खबरें मिल रही थी कि एसपी कालेज का हास्टल गैर शैक्षणिक कार्यो का अडडा बन गया था
यहां से कई अवैध कार्य हो रहे थे। राजनीतिक दलों की बंद में हास्टल के कुछ छात्र हिस्सा लेकर यहां के शैक्षणिक वातावरण को खराब कर रहे थे।पुलिस ने इसी के मददेनजर यह कार्रवाई की है। उन्होने कहा कि हॉस्टल मे बरामद नक्सलियो के कपड़े बरामद होने से लग रहा है कि कही न कही इस हांस्टल से नक्सलियो को सबंध तो नही है। पुलिस उस दिशा मे भी जांच कर रही है।
यह बता दे कि 25 नवम्बरकी आगजनी व तोड़फोड मामले में पुलिस ने 15 नामजद लोगों व 12 सौ अज्ञातलोगों के विरूद्व प्राथमिकी दर्ज करायी है। एसपी कालेज के हास्टल के कमरे से इतने व्यापक पैमाने पर परम्परागत हथियार व आपतिजनक सामान मिलने के बाद जिला प्रशासन के साथ – साथ सिदा ेकान्हु मुर्मू विश्वविधालय प्रशासन का भी होश उड़ गया है। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविधालय प्रशासन ने एसपी कालेज समेत सभी कालेजों में सोमवार को होने वाली डिग्री वन की परीक्षा स्थगित करने का आदेश दे दिया है। कालेज के हास्टल में सैकड़ों की संख्या में पुलिस के जवान सुबह पांच बजे से दिन के 11 बजे तक छापामारी अभियानचलाया।

