
दुमका।


बुधवार को शिकारीपड़ा प्रखंड मैदान में क्षेत्र के बेरोजगार युवक- युवतियों के बीच नियुक्ति पत्र बांटा गया। दुमका एसपी के प्रयास से जमशेदपुर की प्रतिष्ठित सिक्युरिटी कंपनी 24×7 की ओर से भर्ती अभियान चलाया गया जिसमे 27 बेरोजगार युवक-युवतियों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया इस दौरान नियुक्ति पत्र पाने वाले युवक युवतियों के चेहरे पर खुशी का माहौल देखा गया। गौरतलब है कि उक्त सुरक्षा एजेंसी से श्री बर्णवाल ने विशेष आग्रह किया है कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र में भर्ती अभियान चलाकर वहां के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर मुहैया कराएं ताकि इन क्षेत्रों के बेरोजगार युवक- युवतियां समाज की मुख्यधारा से जुड़ कर रह सके। सुरक्षा एजेंसी भी अलग-अलग आकार क्षेत्रों में ऐसे शिविरों का आयोजन कर क्षेत्र के बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार से जुड़ने का अवसर प्रदान कर रही है। विदित हो कि उक्त सुरक्षा एजेंसी की ओर से जैप 6 जमशेदपुर की ओर से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चलाए जा रहे शारीरिक प्रशिक्षण शिविरों में भर्ती कैम्प लगाकर रोजगार देने का काम लगातार कर रही है।

