Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » VIDEO जमशेदपुर -स्वास्थ्य सह आपदा प्रबंधन मंत्री की अध्यक्षता में पदाधिकारियों के साथ प्रमंडल स्तरीय बैठक
Top Stories

VIDEO जमशेदपुर -स्वास्थ्य सह आपदा प्रबंधन मंत्री की अध्यक्षता में पदाधिकारियों के साथ प्रमंडल स्तरीय बैठक

BJNN DeskBy BJNN DeskMarch 15, 2020Updated:March 15, 2020No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

कोरोना वायरस के संक्रमण के रोकथाम हेतु पदाधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

जमशेदपुर। केंद्र सरकार द्वारा कोरोना वायरस के मद्देनजर राष्ट्रीय आपदा घोषित किए जाने के उपरांत कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने हेतु प्रमंडल स्तरीय बैठक आज जमशेदपुर परिसदन में मंत्री स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, परिवार कल्याण एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखंड सरकार  बन्ना गुप्ता द्वारा की गयी।  मंत्री द्वारा बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये। मंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस के मद्देनजर सुरक्षा एवं सावधानियां जरूरी है। भारत सरकार ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं।  मंत्री ने कहा कि झारखंड सरकार भी सुरक्षा मानकों को चुस्त-दुरुस्त करने हेतु आवश्यक कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक एवं प्राइवेट चिकित्सा संस्थानों से आवश्यक सहयोग एवं समन्वय की अपेक्षा है। इस दौरान प्राइवेट चिकित्सा संस्थानों के प्रतिनिधियों के विचारों से भी मंत्री अवगत हुए। उन्होंने इस संदर्भ में ग्रामीण क्षेत्र एवं स्लम एरिया में भी साफ-सफाई तथा व्यापक स्तर पर जागरूकता लाने हेतु निदेशित किया। मेडिकल वेस्ट प्रबंधन पर भी कार्य करने की बात कही, उन्होंने कहा कि अगर निजी संस्थाएं इस पर आगे आना चाहती हैं तो सरकार उन्हें प्रोत्साहित करेगी। सार्वजनिक स्थलों, स्कूल, कॉलेज, मॉल सिनेमाघर आदि के संबंध में उन्होंने कहा कि सरकार अपनी स्थिति जल्द स्पष्ट करेगी। उन्होने कहा कि  मुख्यमंत्री इस विषय को लेकर काफी संवेदनशील हैं। मंत्री ने सिविल सर्जन को लगातार संबंधित चिकित्सा संस्थानों से संवाद स्थापित करने को कहा है साथ ही आवश्यकता पड़ने पर चिकित्सकीय सामग्रियां उपलब्ध कराने हेतु निदेशित किया। माननीय मंत्री ने उपायुक्त को चिन्हित अस्पतालों के अतिरिक्त अलग से आइसोलेशन वार्ड हेतु स्थल चिन्हित करने को कहा। जेल अधीक्षक को जेल में आइसोलेशन वार्ड बनाने एवं कैदियों से मुलाकात को फिलहाल बंद करने का निर्देश दिया। सभी सम्बंधित पदाधिकारियों का मोबाइल नंबर डिस्प्ले करने का भी निर्देश दिया गया। ड्रग डायरेक्टर को निर्देश दिया कि मेडिकल सामग्रियों की जांच जारी रखेंगे तथा मास्क एवं अन्य आवश्यक सामग्रियों के कालाबाजारी के रोकथाम हेतु विधि सम्मत कार्रवाई करने की बात कही। माननीय मंत्री ने कहा कि झारखंड जल, जंगल, जमीन पर आधारित है। यह संकट प्रकृति के विरुद्ध कार्य करने पर आई है जबकि हम लोग प्रकृति के पूजक कर रहे हैं। कोरोना वायरस को लेकर जागरूकता लाने की जरुरत है, पैनिक करने की आवश्यकता नहीं है। हमें ध्यान बस यह देना है कि सावधानियां बरती जाए।

बैठक के कुछ प्रमुख बिंदु निम्नवत हैं-

आपदा प्रबंधन के साथ मिलकर स्वास्थ्य विभाग काम करेगा

स्वास्थ्य कर्मियों के लिए ट्रेनिंग की व्यवस्था तथा मेडिकल किट उपलब्ध कराने के दिए निदेश

ग्रामीण तथा स्लम क्षेत्रों में कोरोना वायरस के प्रति जागरूकता हेतु सम्बंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

शहर के आसपास कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों हेतु आईशोलेशन वार्ड चिन्हित करने के दिए निर्देश

जिला स्तर पर कंट्रोल रूम

बैठक में पूर्वी सिहभूम के  उपायुक्त रविशंकर शुक्ला,सिविल सर्जन(पूर्वी सिंहभूम), अपर उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम/सराईकेला/चाईबासा, अपर जिला दंडाधिकारी(विधि व्यवस्था-पूर्वी सिंहभूम), जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, टाटा ग्रुप तथा अन्य निजी संस्थानो के प्रतिनिधि, प्रमंडल स्तरीय सम्बंधित पदाधिकारी तथा अन्य उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS :475 ड्राइविंग लाइसेंस रद्द, 27 लाख जुर्माना

July 26, 2026

Jamshedpur News :मानगो नगर निगम के खिलाफ सरयू राय का 27 जुलाई को धरना

July 26, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :मंच पर जीवंत हुईं प्रेमचंद की कहानियाँ, नाट्य प्रतियोगिता में KPS गम्हरिया बना चैंपियन

July 25, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.