
जमशेदपुर। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन का सप्तम प्रांतीय अधिवेशन में पुरे झारखंड में पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन को सर्वश्रेष्ठ जिला का पुरस्कार मिला। सीताराम रुंगटा मारवाड़ी भवन रांची में आयोजित दो दिवसीय अधिवेशन के प्रथम दिन शनिवार को निर्वतमान प्रांतीय अध्यक्ष निर्मल काबरा की अध्यक्षता में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस अधिवेशन में शामिल होने वालों में जमशेदपुर के प्रमुख रूप से प्रांतीय महामंत्री सुरेश संथालिया, जिला अध्यक्ष उमेश साह, जिला महामंत्री अशोक मोदी, प्रमंडलीय उपाध्यक्ष नरेश मोदी, प्रमंडलीय सचिव विजय खेमका, संयुक्त महामंत्री बजरंग लाल अग्रवाल, प्रांतीय कोषाध्यक्ष दिनेश चैधरी समेत अरुण बांकरेवाल, दीपक पारिख, कृष्णा अग्रवाल, महावीर प्रसाद अग्रवाल, सत्यनारायण अग्रवाल, सांवरमल शर्मा, विश्वनाथ शर्मा, किशोर गोलछा, विनोद मित्तल, अशोक भालोटिया, महेंद्र अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन को सर्वश्रेष्ठ जिला का पुरस्कार मिलने पर विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष उमेश साह एवं महासचिव अशोक मोदी को शुभकामनाएं देते हुए बधाई संदेश में कहा कि इन दोंनों की जोड़ी ने पुरी टीम के सहयोग से बहुत मेहनत की और जिला को यहां तक पहुंचाया। शुभकामनाएं देने वालों में प्रमुख रूप से ओमप्रकाश रिंगसिया, शंभु खन्ना, विनोद खन्ना, रमेश मूनका, सांवरमल अग्रवाल, सुनील देबुका, सत्यनारायण अग्रवाल, पंकज छावठारिया, महावीर अग्रवाल, सुशील अग्रवाल आदि शामिल हैं।
अधिवेशन के दूसरे दिन रविवार को सत्र 2020-22 के लिए सम्मेलन के नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल पदभार ग्रहण करेंगे। शाम पांच बजे समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और विशिष्ट अतिथि सम्मेलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गोवर्धन प्रसाद गाड़ोदिया होंगे।

