देवघर-झारखंड में एम्स मिलने से देवघर के लोग उत्साहित

66

 

देवघर
आम बजट में झारखंड को एम्स मिलने की घोषणा से देवघर के लोग उत्साहित हैं। संताल परगना चेम्बर ऑफ कामर्स के जनरल सेक्रेटरी आलोक मलिक ने कहा कि एम्स देवघर में खुलने का प्रस्ताव है। संताल के लोगों के लिए यह बड़ी घोषणा है। इसके अलावा भी बजट में गरीबों के लिए बहुत कुछ है। इसे मिलाजुला बजट कहा जा सकता है। चेम्बर के सदस्य गोपाल शर्मा ने बताया कि संतुलित बजट है। महंगाई में कमी की उम्मीद बढ़ी है। शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक सभी क्षेत्रों के लिए बेहतर अवसर देने का प्रयास दिखता है।

*भाजपा कार्यकर्ता मनाए जश्न*

झारखंड में एम्स की घोषणा से उत्साहित देवघर में भाजपा के कार्यकर्ता टावर चौक पर जश्न मनाए। भाजपा नेताओं का कहना है कि बजट सबकी उम्मीदों को पूरा करने वाला है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More