
जमशेदपुर।


झारखंड के मुख्यमंत्री हेमत सोरेन के द्रारा लॉक डाउन की घोषणा के बाद जिला मे समान की कालाबाजारी ने हो उसे लेकर जिला प्रशासन काफी सजग है। जिला प्रशासन इस मामले को लेकर काफी गंभीर है। इस मामले को लेकर जिले के उपायूक्त रवि शंकर शुक्ला का कहना है कि जिला प्रशासन इस मामले को लेकर काफी सजग है। उन्होने इस प्रकार के मामले को लेकर दो प्रकार की टीम बनाई है। उन्होने कहा कि एक टीम कालाबाजारी पर नजर रखेगी। दुसरी टीम नकली सेनेटाईजर और म़ॉस्क बनाने वालो पर नजर रखेगी। उन्होने कहा कि नकली मॉस और सेनेटाईजर मामले में जिला प्रशासन को काफी सफलता भी मिली है। उन्होने लोगो से आग्रह किया है कि अगर उन्हे इस प्रकार की जानकारी मिलती है तो जरुर जानकारी दे। उन्होने साफ तौर पर कहा है कि किसी भी हालात में कालाबाजारी नही होने देगे।

