
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आयोजित झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 को लेकर देवघर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। 19 जुलाई, 2026 को आयोजित होने वाली इस परीक्षा को कदाचार मुक्त और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। देवघर और मधुपुर अनुमंडल के कुल 43 परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।


परीक्षा केंद्रों का विभाजन और निषेधाज्ञा लागू
देवघर अनुमंडल में कुल 25 और मधुपुर अनुमंडल में 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी सह अनुमंडल दण्डाधिकारी (देवघर एवं मधुपुर) ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत निषेधाज्ञा लागू करने का आदेश दिया है। यह आदेश 19 जुलाई, 2026 के प्रातः 05:00 बजे से अपराह्न 06:00 बजे तक प्रभावी रहेगा।
READ MORE..DEOGHAR NEWS: JSSC क्षेत्रीय कार्यकर्ता परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश
परीक्षा केंद्र के 500 गज के दायरे में इन चीजों पर रहेगा प्रतिबंध
धारा 163 लागू परीक्षा केंद्रों के 500 गज की परिधि में 5 या 5 से अधिक व्यक्तियों के एक साथ इकट्ठा होने पर पूरी तरह रोक रहेगी।
हथियारों पर रोक कोई भी व्यक्ति क्षेत्र में घातक हथियार या अग्नेयास्त्र लेकर नहीं चल सकता।
इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस बैन मोबाइल फोन, कैमरा, स्मार्ट वॉच आदि जैसे किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को परीक्षा केंद्र की परिधि में लाने की अनुमति नहीं होगी।
ध्वनि विस्तारक यंत्र प्रतिबंधित परीक्षा के दौरान आस-पास किसी भी सांस्कृतिक कार्यक्रम या लाउडस्पीकर (ध्वनि विस्तारक यंत्र) के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
नोट: यह आदेश शव यात्रा, अस्पताल, धार्मिक स्थलों, शैक्षणिक संस्थानों, परीक्षा में सम्मिलित परीक्षार्थियों और परीक्षा ड्यूटी में तैनात कर्मियों/दण्डाधिकारियों पर प्रभावी नहीं होगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
READ MORE..DEOGHAR NEWS: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने जनता दरबार में सुनीं जन-समस्याएं, ऑन-स्पॉट हुआ निपटारा
देवघर अनुमंडल में परीक्षा केन्द्र का नाम
1- UHS CHITTOLODHIYA, DEVSANGH, DEOGHAR.
2- PROJECT GIRLS HIGH SCHOOL, MOHANPUR.
3- DEV SANGHA NATIONAL SCHOOL, BOMPAS TOWN, DEOGHAR.
4- SRI SRI MAHANANAND +2 SCHOOL, TAPOVAN MOHANPUR.
5- RED ROSE SCHOOL, CASTAIR’S TOWN, DEOGHAR.
6- RAMA DEVI BAJLA MAHILA MAHAVIDYALAYA, CASTARIR’S TOWN
7- B.L.S. +2 SCHOOL, RIKHIYA, RIKHIYA MOHANPUR.
8- ST. MARY GIRLS HIGH SCHOOL, SATSANG NAGAR ROAD, DEOGHAR
9- P.M. SHREE UHS KOTHIA, KOTHIA DEOPUR, JASIDIH.
10- UHS +2 MANIKPUR, SARASANI MADHOPUR, JASIDIH.
11- SHRI LILANAND (PAGALBABA) UCHCHA VIDYAPITH JASIDIH.
12- SRI AUROBINDO CONVENT, JANARDHAN COLONY, JASIDIH.
13- RAJKIYAKRIT +2 SCHOOL MOHANPUR, CHOUPA, DAHIJOR.
14- DEOGHAR PUBLIC SCHOOL, KARNIBAG KUNDA, ASHRAM.
15- UHS URDU MAKTAB DEOGHAR, NIZAMT HUSAIN ROAD, DEOHAR.
16- SUNRISE DWARIKA ACADEMY 10+2, BAIJNATHPUR, KUNDA.
17- DIVINE PUBLIC SCHOOL, NANDAN PAHAR ROAD, DEOGHAR.
18- M.S. KALYANPUR DEOGHAR, NEAR SHANKH MORE, DEOGHAR.
19- M.S. KORIYASA, DEOGHAR, KORIYASA, WARD NO-10, DEOGHAR.
20- M.S. JASIDIH BALAK JASIDIH, CHAKAI MORE, JASIDIH.
21- M.S. MANIKPUR, MANIKPUR JASIDIH, DEOGHAR.
22- THE RAMAKRISHNA VEVEKANAND VIDYAMANDIR, JASIDIH.
23- PM SHREE UPG H.S. MAHESMARA, MALHARA, DEOGHAR.
24- ALPHANSO HIGH SCHOOL, JASIDIH, SIMARIYA, JASIDIH.
25- DEENBANDHU MIDDLE SCHOOL, B.L.C. ROAD CASTAR TOWN.
मधुपुर अनुमंडल में परीक्षा केन्द्र का नाम
1 MOTHER’S INTERNATIONAL ACADEMY, MADHUPUR
2 NEW ST. Xavier H/S, Mahdupur, Barbad, Madhupur
3 MADHUPUR POLYTECHNIC COLLEGE, MADHUPUR
4 MADHUPUR COLLEGE, MADHUPUR
5 S.P.M HIGH SCHOOL, MADHUPUR
6 M.L.G HIGH SCHOOL, MADHUPUR
7 ANCHI DEVI SARAFF GIRL’S +2 SCHOOL, MADHUPUR
8 MAHENDRA MUNI SARASWATI SHISHU VIDYA MANDIR, MADHUPUR
9 MADHUSTHALI VIDYAPEETH, MADHUPUR
10 MADHUSTHALI INSTITUTE OF TEACHER TRAINING
11 ST. JPSEPH’S HIGH SCHOOL, MADHUPUR
12 RED CARPET HIGH SCHOOL, MADHUPUR


