
शहर को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने की कवायद
जिले के नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में नियमित, सुचारू और वैज्ञानिक तरीके से कचरा प्रबंधन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज एक बड़ी पहल की गई। उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने नए ऑटोमेटिक कचरा संग्रहण वाहनों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न वार्डों के लिए रवाना किया। इस दौरान उन्होंने नगर निगम एवं एमएसडब्लूएम (MSWM) के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि इन आधुनिक वाहनों की मदद से सड़कों से त्वरित और अधिकतम कचरा उठाव सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को साफ-सुथरा और स्वस्थ वातावरण मिल सके।

पुरानी गाड़ियों से 400 लीटर ज्यादा होगी क्षमता
इस अवसर पर उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने बताया कि शहर को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में ये वाहन मील का पत्थर साबित होंगे। ये सभी नए वाहन पर्यावरण के अनुकूल सीएनजी (CNG) ईंधन से संचालित हैं, जिससे वायु प्रदूषण पर लगाम लगेगी। क्षमता के मामले में भी ये गाड़ियां बेहद एडवांस हैं। पूर्व से संचालित गाड़ियों की कचरा संग्रह क्षमता जहाँ 1800 लीटर है, वहीं इन नई गाड़ियों की क्षमता 2200 लीटर है। क्षमता अधिक होने के कारण एक बार में ज्यादा अपशिष्ट का संग्रहण कर उन्हें डंपिंग यार्ड तक पहुंचाया जा सकेगा।
READ MORE..विश्व मरुस्थलीकरण एवं सूखा रोकथाम दिवस :स्वस्थ मिट्टी ही स्वस्थ समाज और समृद्ध अर्थव्यवस्था की आधारशिला है- डॉ ईशा बर्मन
मुख्य विशेषता: नए वाहनों में पूरी तरह से स्वचालित हाइड्रोलिक सिस्टम (Automatic Hydraulic System) लगा है, जिससे बिना किसी परेशानी के सुविधाजनक तरीके से अधिक कचरा संग्रहण कर प्लांट तक भेजा जा सकेगा।
गीला, सूखा और मेडिकल वेस्ट के लिए बने हैं 4 अलग बॉक्स
नए मानकों के अनुरूप तैयार किए गए इन वाहनों की सबसे बड़ी खासियत इनका डिजाइन है। शहर में कचरा सेग्रीगेशन (कचरा अलग करने) को बढ़ावा देने के लिए इन वाहनों में अलग-अलग चार खाने (कंपार्टमेंट) बनाए गए हैं। इनमें:
गीला कचरा के लिए अलग बॉक्स।
सूखा कचरा डालने की अलग व्यवस्था।
हजारडस (घरेलू खतरनाक कचरा) के लिए विशेष जगह।
मेडिकल कचरा (Bio-medical Waste) के लिए सुरक्षित बॉक्स।
इस व्यवस्था से शहर के कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निपटारा करना बेहद आसान हो जाएगा।
मौके पर मौजूद रहे जिले के आला अधिकारी
READ MORE..JAMSHEDPUR NEWS: CSIR-NML में अमेरिकी दूतावास की टीम का दौरा, क्रिटिकल मिनरल्स और ग्रीन एनर्जी पर सहयोग की नई पहल
कचरा संग्रहण वाहनों के उद्घाटन के इस महत्वपूर्ण मौके पर नगर आयुक्त रोहित सिन्हा, अपर समाहर्ता हीरा कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुलदीप कुमार, सहायक नगर आयुक्त सागरी बराल, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी एवं नगर निगम व एमएसडब्लूएम के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।


