
देवघर,। प्रगतिशील लेखक संघ (प्रलेस) की ओर से रविवार को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रलेस के जिलाध्यक्ष प्रो. रामनन्दन सिंह ने की। इस अवसर पर लेखिका रचना झा की कहानी पुस्तक ‘नीम तले बुझती लौ’ का लोकार्पण किया गया।
पुस्तक लोकार्पण के बाद कार्यक्रम में कवि गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। गोष्ठी में विभिन्न कवियों ने अपनी रचनाओं का पाठ किया। कविता पाठ के दौरान साहित्यप्रेमी श्रोता रचनाओं से जुड़े रहे और कार्यक्रम का आनंद लिया।
READ MORE :DEOGHAR NEWS :संथाल परगना चैंबर और आयकर विभाग की बड़ी पहल, TDS और TCS पर व्यवसायियों के लिए जागरूकता कार्यशाला संपन्न
साहित्यकारों ने की सहभागिता
बैठक में प्रगतिशील लेखक संघ के जिलाध्यक्ष प्रो. रामनन्दन सिंह के अलावा फाल्गुनी मरीक कुशवाहा, रवि शंकर साह, अनिता चौधरी, सुधीर कुमार, काजल कांति सिकदार, प्रसन्न कुमार चौधरी, प्रशांत कुमार सिन्हा, जलेश्वर ठाकुर शौकीन, वीरेश वर्मा और नरेश साह समेत कई साहित्यकार एवं साहित्यप्रेमी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान साहित्य, लेखन और रचनात्मक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा हुई। पुस्तक के लोकार्पण और कवि गोष्ठी ने कार्यक्रम को साहित्यिक रंग प्रदान किया।

