
जमशेदपुर।


टाटा स्टील प्लांट के अंदर महिला कर्मचारी लक्ष्मी सोरेन को गंभीर रुप से घायल मिलने का मामला ठंढा ही नही हुआ था कि आज फिर कंपनी के अंदर कॉट्रेक्टर का शव लटके अवस्था में पाया गया।मृतक कॉट्रेक्टर की पहचान उमेश पाण्डेय के रुप में की गई है। वही सुनसान इलाके में शव को पाए जाने से अलग अलग कयास लगाए जा रहे है। वही पुलिस ने घटनास्थल को सील कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम जी एम अस्पताल भेज दिया है।
जानकारी अनुसार कंपनी परिसर के आक्सन यार्ड में मंगलवार की दोपहर कंपनी परिसर एक व्यक्ति का शव को लटके हुए कंपनी कर्मचारियो की नजर पड़ी। उसके बाद इसकी जानकारी कंपनी के सुरक्षा कर्मियो को दी गई। सुरक्षकर्मी घटना स्थल पहुच कर शव की पहचान उमेश पाण्डेय के रुप में की। वह कंपनी में कॉट्रेक्टर काम करते है।वही टाटा कंपनी ने प्रेस विज्ञप्ती जारी कर घटना की पृष्ठि करते हुए कहा है कि प्रथम दृष्टि में मामला आत्महत्या का लग रहा है। फिर भी कंपनी सुरक्षा कर्मी मामले की जांच कर रहे है

