कोरोना वायरस के सक्रमण को रोकने के उद्देश्य़ के सरकार के द्रारा 21 दिनों के लॉक डाउन की गई है। उसी घोषणा के साथ साथ सोशल डिस्टेंसिंग के मद्देनजर जिला के उपायूक्त कार्यलय को आम लोगो के लिए अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है।बकायदा इसके लिए मुख्य गेट में एक बैनर लगा कर दो जवानो की तैनात कर दिए गए है। हालाकि किसी विशेष परिस्थीती में उपायुक्त को बात पहुंचानी है तो बकायदा उसके लिए जिला नियत्रण कक्ष का नबंर जारी किया गया है। वही जिला जनसर्पक कार्यलय को भी आम लोगो के लिए बंद कर दिया गया है। इसको लेकर वहा भी एक बैनर लगा दिया गया है।