
जमशेदपुर


कोरोना वायरस संक्रमण के कारण आपातकाल जैसी स्थिति बनी हुई है। ऐसे में विभिन्न संगठनों और समाजसेवियों द्वारा जहां इस विषम परिस्थिति में लोगो के सहयोग के उद्देश्य से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री राहत कोष में लाखों रुपए दान दिया जा रहा है वहीं कुछ लोग मास्क और सैनिटाइजर भी जिला प्रशासन को डोनेट कर रहे है। इस क्रम में आज क्रिकेटर सौरभ तिवारी द्वारा उपायुक्त को 1500 मास्क प्रदान किया गया। इससे पूर्व भी क्रिकेटर सौरभ तिवारी द्वारा प्रधानमंत्री राहत कोष में ₹100000 और मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹50000 का सहयोग राशि जमा करने हेतु उपायुक्त के माध्यम से राशि दिया गया था।
उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए झारखंड सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। लॉक डाउन के दौरान लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर वह जिला नियंत्रण कक्ष में संपर्क कर सकते हैं। जिला नियंत्रण कक्ष का नंबर 0657- 2440111,9431301355 और वॉट्सएप नंबर 8987510050 है।

