
जमशेदपुर।प्रै्
कोरोना जैसे वैश्विक महामारी को रोकने के उद्देश्य से सरकार से लेकर कई लोग अपने स्तर से लगे है। कई देश इसका दवा का ईजाद करने में लगे है। ताकि इस बीमारी का इलाज हो सके और लोग ठीक हो सके। उसी में एक जमशेदपुर के काशीडीह के रहने वाले पकंज ने कोविड -19 के सैपल कलेक्शन सेंटर बना रहे है। अत्याधुनित तरीके से बनाया गया इस कलेक्शन सेंटर में जांच करने वाले डॉक्टर का पूरा ख्याल रखा गया है। ताकि गर्मी ने रक्त का नमुना लेते समय परेशानी का सामना नही करना पड़े। कलेक्शन सेटर के पुरे तरह एयर टाईट बनाया गया है।ताकि किसी भी प्रकार की कीटाणू उसमे प्रवेश नही कर सके।इसके अलावे हाथ निकालने लायक दो गोलाकार छेद किया गया है।और उसके आगे दस्ताना लगा दिया गया है। ताकि डॉक्टर उस दस्ताना के माध्यम से पिडीत का सैपल ले सके।
इस संबंध में कोविड-19 सैंपल कलेक्शन सेंटर बनाने वाले पंकज ने बताया कि अभी के समय पीपीई कीट नहीं होने के कारण कोरोना संक्रमण के संदिग्ध लोगों का सैंपल की जांच में समय लग रहा है।इस कारण कुछ कोविड-19 सैंपल सेंटर का अध्ययन कर अपग्रेड कर नया कोविड-19 सैंपल कलेक्शन सेंटर बनाया गया है. इसमें डॉक्टरों का सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा गया है। उसका दावा है कि एक कलेक्शन सेंटर 30,000 में बनकर तैयार हो जाएगा और एक सप्ताह के अंदर दस इस प्रकार का सैंपल कलेक्शन सेंटर बना सकता है।



