
जमशेदपुर।


जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष मनोज सिंह के नेतृत्व में जिस तरह से हाथरस में बलात्कार और इलाज के अभाव में पीढ़ीता की मौत हुई और आज जिस तरह से पीड़ित परिवार से मिलने जाते समय योगी आदित्यनाथ की गुंडागर्दी सामने आई है और जिस तरह राहुल गांधी जी पर जानलेवा हमला किया गया इसके खिलाफ टेल्को में पुतला दहन किया गया. आज यह साफ साफ दर्शाता है कि इस पूरी घटना के पीछे मुख्यमंत्री आदित्यनाथ का बड़ा तालमेल है.
आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव डॉ परितोष सिंह उपस्थित थे.
मनोज सिंह ने कहा कि आज जिस तरह से पूरे देश में भाजपा के नेताओं द्वारा महिला सुरक्षा के समर्थन मे आवाज उठाने वालों को खुल कर धमकाया और जान से मारने की कोशिश की जा रही है. इससे इस सरकार की महिला विरोधी चेहरा सामने आ गया है. आज किसी भी तरह से यह सरकार बलात्कारियों को बचाने मे अपनी पूरी सरकारी तंत्र का पूर्ण रूप से इस्तेमाल कर रही है यह स्पष्ट दिख रहा है.
डॉ परितोष सिंह ने कहा कि
राहुल गांधी जी और प्रियंका गांधी जी ने जिस तरह से पीढ़ीता के परिवार से मिलने जाने के क्रम में उनको डराने, धमकाने और जान से मारने की कोशिश की गयी है इससे इस सरकार की नपुंसकता सामने आ गयी है. मगर इस नपुंसकता से कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता घबराने वाला नहीं है आने वाले दिनों में इसे लेकर जोरदार आंदोलन किया जायेगा.
कार्यक्रम में मुख्य रूप चंद्रभान सिंह, रियाजुद्दीन खान,ओम प्रकाश उपाध्याय ,नंदलाल सिंह,डॉ परितोष सिंह,सुरेश राय,जय प्रकाश शर्मा,आमिर सोहेल,रवि राज,गीता सिंह,संजय घोषप्रशांत चौधरी,दिनेश सिंह,नियाज़ खान,मुकेश सिंह,रंजीत कुमार,कमलेश कुमार,आशुतोष सिंह,जाकिर खान,सुल्तान खान,फैज खान, सहित कई लोग मौजूद थे.

