
जमशेदपुर।कांग्रेस पार्टी ओबीसी के कोल्हान प्रभारी धर्मेन्द्र सोनकर के नेतृत्व में अपने आवासीय कार्यालय में भारत -चीन सीमा पर शहीद वीर जवानों के लिए 2 मिनट का मौन एवं प्राथना कर विनम्र श्रद्धांजलि दी गईं।
सोनकर ने साथियों के साथ अपने कार्यालय से M2 चौक, कदमा तक पदयात्रा निकाला,जिसमे सभी दुकानदारों से हाथ जोड़
आग्रह किया कि चाइनीज उत्पाद समान के इस्तमाल का विरोध करे।
जहां भारत सरकार यह कहती है कि चीन के जवानों ने धोखे से वार किया वहीं भारत की सरकार 1 100 करोड़ का दिल्ली मेरठ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम का टेंडर भी एक चीनी कंपनी शंघाई टनल इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड को दिया गया है आपको याद होगा दोस्तों कि पिछले दिनों गुजरात में सरदार वल्लभभाई पटेल की मूर्ति बनी थी उस मूर्ति बनाने का काम भी चीनी कंपनियों ने ही किया था ।अखिल कब तक यह दोहरे चरित्र देखने को मिलेंगे सरकार इस टेंडर को तत्काल रद्द करें और चीन ने सेना की पीठ पर हमला किया है हम भारतीय चीन के पेट पर हमला करेंगे आइए शपथ लेते हैं कि चीन के निर्मित सामानों का बहिष्कार करेंगे यही 20 शहीद जवानों को हम भारतीयों की सच्ची श्रद्धांजलि होगी
सरकार और देश में अंतर होता है सरकार से सवाल पूछना सही मायने में देशभक्ति होती है लेकिन बड़े अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि आज की मीडिया ने सरकार से सवाल पूछना बंद कर दिया है किसी घटना पर सरकार इतिहास की पाठ पढ़ाती है देश के प्रधानमंत्री अगर आप जगे रहते तो आज नेपाल व चाइना हमारे भारत देश का भूगोल बदलने की नहीं सोचते आप अपनी गलत नीतियों के कारण हमारा वर्तमान और भविष्य दोनों खराब कर रहे हैं
पद यात्रा के दौरान चाइना के खिलाफ जम कर नारे बाज़ी की गई वहीं दूसरी ओर जनता में भी चाइना के खिलाफ आक्रोश देखने को मिला । महामारी कारोना में सामूहिक दूरी का पालन करते हुए M2 चौक पहुंचकर चाइना के राष्ट्रपति जंपिंग का पुतला दहन किया गया ।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्यता प्रकाश बिरूवा, शमीम गद्दी, जीतू, गुलाब, अमित दुबे,आलोक चंदन प्रसाद,विजय दास,अमन,अंकित दुबे,मोनू,अरुण,रिंकू,रविंदर,संतोष टिंकू,प्रसनजीत मुकेश बाबईमनोज भगत, राजू सिंह,संजय पांडे, करण, बिट्टू, सोनू, नंदन, मनीष महादेव, रवि प्रसाद, दानिश,अरविंद, विश्वकर्मा यादव, नमता अर्जुन, टीपू, हैदर एवं अन्य सभी साथियों ने बढ़ चढ़कर इस सेवा में हिस्सा लिया।



