

रांची : दैनिक जागरण रांची में कार्यरत राज्य ब्यूरो प्रमुख प्रदीप सिंह के पिता वीरेंद्र बहादुर सिंह का सोमवार को निधन हो गया। वे 77 वर्ष के थे, कुछ समय से बीमार चल रहे थे। बिहार के पटना के बजरंगपुरी स्थित आवास शारदा कुंज में अलसुबह तीन
बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। आरा (भोजपुर) के बड़हरा थाना क्षेत्र के रामसागर गांव निवासी वीरेंद्र बहादुर सिंह बिहार सचिवालय सेवा के पदाधिकारी थे, वर्ष 2006 में वे सेवानिवृत्त हुए थे। उनका अंतिम संस्कार पटना के सुल्तानगंज स्थित गुलबी घाट में किया गया। ज्येष्ठ पुत्र प्रदीप सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी। उनके शोकाकुल परिवार में उनकी पत्नी शारदा देवी, पुत्र प्रदीप और सुधीर सिंह, बहू बबीता सिंह, रिंकी देवी, पौत्री अंजलि प्रिया, पौत्र अभिषेक कुमार सिंह, युवराज सिंह, राजवीर सिंह आदि शामिल हैं।