
जमशेदपुर ।
जिला प्रशासन ने गुप्त सूचना के आधार पर नकली सैनिटाइजर बनाने और बेचने के कंपनी का भंडाफोड़ किया है धालभूम एसडीओ चंदन कुमार के नेतृत्व में शहर के बर्मामाइंस और जुगसलाई इलाके में छापेमारी की गई है फिलहाल जिला प्रशासन ने दुकान और गोदाम को सील कर दिया है और दुकान मालिक कमल गुप्ता से पूछताछ कर रही है
जानकारी अनुसार जिले के उपायूक्त रवि शंकर शुक्ला के निर्देश पर धालभूम अनुमंडल पदाधिकारीचंदन कुमार के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा जुगसलाई के केके फार्मास्यूटिकल एवं बर्मामाइस के श्री इंटरप्राइजेज में छापामारी की गई । जहां पर अवैध तरीके से बिना ड्रग लाइसेंस के बनाए जा रहे सैनिटाइजर, हैंड वाश, फेस वाश, सैनिटाइजर बनाने का मेटेरियल तथा आइसोप्रोफाइल अल्कोहल जब्त किया गया। वही एस डी ओ के आदेश पर उक्त परिसर को फिलहाल सील कर दिया गया है तथा पदाधिकारियों द्वारा व्यापारी मनीष सिंह और कमल गुप्ता के खिलाफ ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट 18 सी तथा आईपीसी की सुसंगत धाराओं में बर्मामाइंस थाना में एफआईआर दर्ज कराया गया है। साथ ही मौके से सैंपल भी लिया गया है। इस कार्रवाई में ड्रग इंस्पेक्टर राजीव एक्का, कुंजबिहारी, जय आईंद शामिल थे। जिला प्रशासन द्वारा सेनेटाईजर/साबुन से नियमित अंतराल में हाथ धोने की अपील आम जनता से की गई है साथ ही उपायुक्त द्वारा मास्क या सेनेटाईजर जैसे उत्पादों के कालाबाजारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही गई है। इसी क्रम में आज अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम के नेतृत्व में छापेमार कार्रवाई की गई

