
जमशेदपुर।


आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा साकची गोलचक्कर पर चीन के द्वारा भारतीय सैनिकों पर हुए हमले के खिलाफ पुतला दहन(चीन राष्ट्रपति) के साथ आक्रोश प्रदर्शन किया गया और शहीदों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी गए।
मौके पर पार्टी की ओर से कहा गया कि आम आदमी पार्टी पूरे तरीके से देश और भारतीय सेना के साथ है। किसी कीमत पर हमारे सैनिकों की शहादत बेकार नहीं जानी चाहिए। चीन को मुँहतोड़ जवाब दिया जाना चाहिए और चीन के खिलाफ भारत को सख्त कार्यवाई करनी चाहिए। चीनी सैनिकों के साथ हुई खूनी झड़प में झारखंड के दो जवान – गणेश हांसदा एवं कुंदन ओझा समेत देश के 20 शहीद जवानों को आम आदमी पार्टी की ओर से उनके शौर्य को सलाम करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। केंद्र सरकार पर उन्होंने बार्डर की यथास्थिति पर पारदर्शिता नहीं बरतने एवं घण्टों तक बन्दी बनाये गए हमारे सैनिकों की खबर देश से छुपाने का आरोप भी लगाया।
साथ ही कहा गया कि देश पर अपनी जान न्योछावर करने वाले झारखंड के सपूतों के लिए राज्य सरकार द्वारा पूर्व की रघुवर सरकार की तरह ही 10 लाख रु के सम्मान राशि की घोषणा बहुत ही अनुचित है। यह राशि शहीद के परिवार के भरण पोषण के लिए भी नाकाफी है।
अतः आम आदमी पार्टी यह माँग करती है कि दिल्ली सरकार के तर्ज पर झारखंड में भी शहीदों के परिवार को कम से कम 1 करोड़ रु सम्मान राशि दिया जाए। साथ ही उन्हें एक भू खण्ड सहित पक्का मकान एवं नौकरी प्रदान की जाए।
इस कार्यक्रम पार्टी के निम्नलिखित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं साथी उपस्थित थे।
प्रेम कुमार-प्रदेश उपाध्यक्ष
रईश अफरीदी-प्रदेश सयुंक्त सचिव
मनीष चौधरी-प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य
अश्विनी मथान-महासचिव जमशेदपुर महानगर
आर डी राय -उपाध्यक्ष पूर्वी सिंहभूम जिला
रमेश सिंह- उपाध्यक्ष जमशेदपुर महानगर
अजित सैंडिल-प्रदेश सचिव,श्रमिक संगठन
संभु सिंह-प्रदेश संगठन सचिव,श्रमिक संगठन
नौशाद-उपाध्यक्ष जमशेदपुर महानगर
विनीता मिश्रा-महिला अध्यक्ष पूर्वी सिंहभूम जिला
विशाल सिंह राजपूत- युवा अध्यक्ष जमशेदपुर महानगर,संभु चौधरी-अध्यक्ष जमशेदपुर महानगर,डॉ शालिग्राम,
सनी,अमित,बलिराम प्रसाद,ओमप्रकाश जी,मुनमुन दीदी,सोभा दीदी,विजय लष्मी,उषा मुखी,लष्मी कुमारी,संजीव शर्मा,आफ़्तब,आर्यन,उपेंद्र पांडेय,आयुष,रिंकू देवी, एवं अन्य साथी उपस्थित थे।

