
जमशेदपुर।

लार्सन एंड टूब्रो कंपनी एवं ‘समाधान’ संस्था के संयुक्त तत्वाधान में सोमवार को बाराद्वारी स्थित गाँधी आश्रम में सामाजिक दायित्वों के निर्वाहन की दिशा में एकदिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में 250 से ज्यादा पुरुषों ,महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों का स्वास्थ्य जाँच करते हुए डॉक्टरों ने उन्हें उचित चिकित्सकीय परामर्श एवं दवाईयां उपलब्ध कराया । लार्सन एंड टूब्रो तथा ‘समाधान’ द्वारा आयोजित उक्त शिविर में टाटा मोटर्स स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ अंचल , डॉ अनूप झा , एवं बच्चों के विशेषज्ञ डॉक्टर शशि पायेद ने अपनी बहुमूल्य सेवा उपलब्ध कराई । इससे पूर्व बतौर मुख्यातिथि समाधान संस्था के संरक्षक दिनेश कुमार , लार्सन एंड टूब्रो (गोलमुरी) के शाखा प्रबंधक पंकज कुमार एवं पूर्वी विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि पवन अग्रवाल ने स्वास्थ्य जाँच शिविर का विधिवत उद्घाटन किया । उद्घाटन के पश्चात मौजूद मुख्यातिथियों एवं सेवा दे रहे डॉक्टरों का समाधान संस्था की ओर से अभिनंदन करते हुए आभार व्यक्त किया गया । कार्यक्रम के सफ़ल आयोजन में लार्सन एंड टूब्रो के एस.के.भट्टाचार्जी , अभिषेक साहू , एडमिन हेड राजेश सिन्हा के अलावे समाधान संस्था की अध्यक्षा पूनम विग , कुलजीत सदाना , अंकित आनंद , पूनम साहू , बीना खिरवाल, रुचिता छाबरा , सुनीता सचदेव, मधुस्मिता बेरा , समेत स्थानीय लोगों का अहम योगदान रहा ।

