
चाईबासा सोनवा थाना अंतर्गत महिषा बेरा में लक्ष्मण महतो के घर में किराए के घर में रही सुनीता गुड़िया जो जराइकेला की रहने वाली थी उसकी हत्या में शामिल उसका कथित प्रेमी गुड्डू सूरीन को गिरफ्तार कर लिया। सुनीता की 29 जून को निर्मम हत्या कर दी गई थी । तेज धारदार हथियार से उसके प्रेमी द्वारा हत्या कर दी गई थी । मृतिक्ष की सहेली को भी जान मारने की नीयत से घायल कर दिया गया था। इस संदर्भ में सोनूवा थाने में मृतिका के प्रेमी गुड्डू सुरीन उर्फ यादव सुरीन के खिलाफ गोइलकेरा थाने में मामला दर्ज किया गया था । पुलिस ने अपनी प्रेमिका की हत्या के आरोप में हत्यारा गुड्डू सुरीन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के समक्ष उसने अपनी प्रेमिका सुनीता की हत्या का आरोप स्वीकार किया । उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयोग किया गया खून लगा सावल और उसके पास से एक फोन भी बरामद किया पुलिस ने गिरफ्तार गुड्डू सुरीन को जेल भेज दिया



