जमशेदपुर/चांडिल। चांडिल में आयोजित होने वाले 30वें श्री श्याम जन्म महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। श्री श्याम कला भवन, चांडिल की ओर से आगामी 20 नवंबर को महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसके प्रचार-प्रसार के लिए विधिवत पूजा-अर्चना और नारियल फोड़कर प्रचार वाहन रवाना किया गया।
इस अवसर पर कला भवन के अध्यक्ष संजय चौधरी ने बताया कि खाटू वाले बाबा श्याम का जन्म महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। प्रचार वाहन 17 नवंबर तक पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर, गालूडीह, मुसाबनी, घाटशिला, पटमदा, पश्चिम सिंहभूम, चाईबासा, सरायकेला-खरसावां, कांड्रा, गम्हरिया, आदित्यपुर, सिनी, चौका और रघुनाथपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करेगा।
इसके अलावा पश्चिम बंगाल के बलरामपुर, पुरुलिया, बड़ाबाजार और बांधवान में भी प्रचार वाहन के माध्यम से महोत्सव का निमंत्रण दिया जाएगा।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: मानगो श्याम भवन में 20-21 नवंबर को सजेगा बाबा श्याम का भव्य दरबार, दो दिवसीय जन्मोत्सव की तैयारी अंतिम चरण में
रघुवर दास को दिया महोत्सव का निमंत्रण
इधर, श्री श्याम कला भवन का प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष संजय चौधरी के नेतृत्व में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास से मिला और उन्हें 20 नवंबर को आयोजित होने वाले महोत्सव का निमंत्रण दिया। प्रतिनिधिमंडल ने उनसे भजन संध्या में अतिथि के रूप में शामिल होने का आग्रह किया।
संजय चौधरी ने रघुवर दास को बताया कि चांडिल जैसे छोटे स्थान पर पिछले 29 वर्षों से लगातार श्याम महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस पर रघुवर दास ने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की और 30वें महोत्सव में शामिल होने की स्वीकृति दी।
READ MORE:Jamshedpur News :एसपी ग्रामीण की अध्यक्षता में हुई मासिक अपराध गोष्ठी, लंबित कांडों के निष्पादन और छठ पूजा की सुरक्षा पर जोर
आयोजन की तैयारियों में जुटे सदस्य
प्रचार वाहन रवाना करने के मौके पर दुर्गा चौधरी, अश्विनी शर्मा, पप्पू सुल्तानिया, रवि शर्मा, रोहित चौधरी सहित कई श्रद्धालु और कला भवन के सदस्य उपस्थित थे।
वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को निमंत्रण देने के दौरान राजीव गुप्ता, अश्विनी शर्मा और संजय शर्मा मौजूद रहे।

