जमशेदपुर। मानगो स्थित श्री श्याम भवन में 20 और 21 नवंबर को दो दिवसीय 27वां श्रीश्री श्याम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। सामाजिक एवं धार्मिक संस्था श्री श्याम मित्र मंडल, मानगो की ओर से आयोजित इस उत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं।
मानगो न्यू पुरुलिया रोड स्थित श्री श्याम भवन में कोलकाता के विशेष कारीगरों द्वारा बाबा श्याम का भव्य दरबार फूलों से सजाया जाएगा। संस्था के अध्यक्ष महावीर प्रसाद अग्रवाल एवं सचिव विजय खेमका ने गुरुवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।
READ MORE :Jamshedpur News :नगर पुलिस अधीक्षक ललित मीणा ने की साइबर मामलों की समीक्षा, 107 कांडों के त्वरित निष्पादन और कड़ी कार्रवाई के निर्देश
20 नवंबर को भजन संध्या में झूमेंगे श्याम भक्त
जन्मोत्सव के पहले दिन शुक्रवार, 20 नवंबर को शाम 7:15 बजे ज्योत प्रज्ज्वलन एवं पूजा के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। इसके बाद रात 8:15 बजे से भजनों की अमृत वर्षा होगी।
भजन संध्या में अजमेर से जॉन अजमेरी और कोलकाता से रितिका सेन आमंत्रित हैं। वहीं, स्थानीय कलाकार लाला जोशी भी बाबा श्याम के चरणों में भजनों की प्रस्तुति देंगे। आयोजकों के अनुसार, बाबा श्याम की इच्छा तक देर रात कार्यक्रम जारी रहेगा।
READ MORE :Jamshedpur News :एसपी ग्रामीण की अध्यक्षता में हुई मासिक अपराध गोष्ठी, लंबित कांडों के निष्पादन और छठ पूजा की सुरक्षा पर जोर
21 नवंबर को मंगला आरती और महाप्रसाद
जन्मोत्सव के दूसरे दिन शनिवार, 21 नवंबर को सुबह 4:15 बजे मंगला आरती होगी। इसके बाद दोपहर 12:15 बजे बारस पूजन एवं भोग लगाया जाएगा। दोपहर 1:15 बजे से महाप्रसाद वितरण शुरू होगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संस्था के पदाधिकारी और सदस्य तैयारियों में जुटे हैं। आयोजकों ने सभी श्याम प्रेमियों से सपरिवार शामिल होकर बाबा श्याम का आशीर्वाद लेने की अपील की है।

