Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » चैनई-तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता का निधन
Top Stories

चैनई-तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता का निधन

BJNN DeskBy BJNN DeskDecember 6, 2016No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

विजय सिंह

चेन्नई।
तमिलनाडु की सीएम जे जयललिता का सोमवार देर रात को निधन हो गया। रविवार को उनकी हृदयगति रुक गई थी, जिसके बाद से विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक बड़ी टीम उनके इलाज में जुटी हुई थी। हर संभव कोशिश के बावजूद डॉक्टर उनकी जान नहीं बचा पाए। सोमवार रात 11.30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। अपोलो अस्पताल ने प्रेस रिलीज जारी कर उनके निधन की आधिकारिक पुष्टि की। ‘अम्मा’ के निधन के बाद तमिलनाडु में तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की गई है।

उनके निधन की आधिकारिक पुष्टि से कुछ देर पहले ही अपोलो अस्पताल के बाहर हलचल तेज हो गई थी। AIADMK के नेताओं, पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों का अस्पताल से बाहर निकलने का सिलसिला शुरू हो गया था। अस्पताल के बाहर सुरक्षा को काफी बढ़ा दिया गया था। साथ ही जयललिता के आवास के बाहर भी सुरक्षा में इजाफा किया गया था। इन तमाम गतिविधियों को दुखद खबर का संकेत माना जा रहा था। रात 12 बजे के बाद अपोलो अस्पताल ने प्रेस रिलीज जारी कर जयललिता के निधन की जानकारी दी।

इसके पहले अपोलो अस्पताल ने रविवार को बयान जारी कर जया को कार्डिएक अरेस्ट होने की जानकारी दी थी। जयललिता को ECMO और दूसरे लाइफ सपॉर्ट सिस्टम्स पर रखा गया था। डॉक्टर लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए थे। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद जयललिता को बचाया नहीं जा सका। जयललिता को दिल का दौरा पड़ने के बाद उनकी सलामती के लिए पूरे देश से दुआओं का दौर जारी था। बता दें कि जया को बुखार और डिहाइड्रेशन की शिकायत के बाद 22 सितंबर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

तमिलनाडु की राजनीति में ‘अम्मा’ के नाम से मशहूर जयललिता का जन्म 24 फरवरी 1948 को एक रूढ़िवादी तमिल ब्राह्मण परिवार में हुआ था। जन्म के समय जयललिता को उनकी दादी का नाम कोमलावल्ली दिया गया था। छह बार तमिलनाडु की सीएम रहीं जयललिता को शुरुआती लोकप्रियता एक नेता के तौर पर नहीं बल्कि ऐक्ट्रेस के तौर पर मिली थी। जयललिता ने चेन्नै में क्लासिकल म्यूजिक, वेस्टर्न क्लासिकल पियानो और कई तरह के क्लासिकल डांस की ट्रेनिंग ली थी। तमिल सिनेमा में नाम कमा चुकीं जयललिता का राजनीतिक करियर 1982 में शुरू हुआ। दक्षिण भारत की राजनीति के आइकॉन और AIADMK के संस्थापक मरुदुर गोपालन रामचंद्रन (MGR) 1982 में इस खूबसूरत हिरोइन को राज्य की राजनीति में लेकर आए थे।

1987 में एमजीआर की मृत्यु ने तमिलनाडु की राजनीति के साथ-साथ AIADMK के भीतर भी भूचाल ला दिया। पार्टी जयललिता और एमजीआर की पत्नी जानकी रामचंद्रन के बीच दो हिस्सों में टूट गई। वर्चस्व की यह लड़ाई इतनी भयानक हुई कि जयललिता को उनके राजनीतिक अभिभावक एमजीआर के अंतिम संस्कार में शामिल भी नहीं होने दिया गया।

AIADMK में कई उतार-चढ़ाव के बाद भी जयललिता तमिलनाडु की राजनीति में कद्दावर नेता बनकर उभरीं। जयललिता 1991 में पहली बार कांग्रेस की मदद से तमिलनाडु की सबसे कम उम्र की सीएम बनीं। इसके बाद जयललिता ने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 2016 के विधानसभा चुनावों में जयललिता ने सत्ता परिवर्तन की परिपाटी को ध्वस्त कर दिया था और जयललिता के नेतृत्व में AIADMK ने कांग्रेस और डीएमके के गठबंधन को धूल चटा 134 सीटें जीतने में सफलता पाई थी। जीत के बाद जयललिता छठी बार राज्य की सीएम बनी थीं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: नवल टाटा हॉकी अकादमी में समर कैंप 2026 का शानदार आगाज, पूर्व सेना खिलाड़ी ने युवाओं को दिया जीत का मंत्र

May 12, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: सोना देवी विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस समारोह; कुलाधिपति प्रभाकर सिंह बोले- ‘युवा अनुसंधानकर्ताओं द्वारा गढ़ा जाएगा भारत का भविष्य’

May 12, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: Viral Video Claims Leopard Sighting Near Tatanagar Station Yard; Forest Dept Installs Trap Cameras, DFO Suspects ‘Wild Cat’

May 12, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.