चाईबासा।आम जनता की शिकायत पर सांसद गीता कोड़ा ने बंदगांव के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी से की वार्ता। बंदगांव प्रखंड में प्रधानमंत्री आवासों का टारगेट एवं 2022-23 में अंबेडकर आवास का लक्ष्य,विभिन्न पंचायतों में वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन ,एकल पेंशन,खेल मैदानों का सौंदर्यीकरण,अधूरे आंगनबाड़ी केंद्रों को जल्द पूर्ण करने एवं कार्य को पूर्ण नहीं करने वाले ठेकेदार के विरुद्ध कड़ी से कड़ी विभागीय कार्रवाई करने हेतु निर्देश दिया। वन ग्राम एवं राजस्व ग्राम से संबंधित समस्याओं का समाधान, ऑनलाइन लगान रसीद से संबंधित समस्याओं ,आधार कार्ड में सुधार, बंदगांव बाजार में स्थित बैंक में ग्रामीणों के लिए शेड निर्माण, कृषकों को सरकार द्वारा चलाई जा रही कृषि योजनाओं से जोड़कर उनकी आमदनी बढ़ाने हेतु कार्ययोजना तैयार करने के लिए वार्ता हुई। सांसद श्रीमती गीता कोड़ा ने कहा बंदगांव प्रखंड के विकास हेतु एवं आम जनता को सभी सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के कार्ययोजना तैयार करने की आवश्यकता है। सांसद श्रीमती गीता कोड़ा के निर्देश पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर सभी समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वार्ता के दौरान युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा, बंदगांव प्रखंड अध्यक्ष जादुराय मुंडरी, चक्रधरपुर प्रखंड अध्यक्ष विजय सामड,बंदगांव युवा कांग्रेस अध्यक्ष रवि मुंडरी,बीस सूत्री सदस्य आशीसन हपदगड़ा, युवा नेता नयन, सन्नी राॅबर्ट अंथोनी,सागर बोस,हरिश अंगरिया आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे

