CHAIBASA NEWS : बंदगांव प्रखंड को समस्याओं के मकड़जाल से निकालना उद्देश्य- सांसद गीता कोड़ा

सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनहित के कार्य तत्परता से निपटाएं पदाधिकारी- मधु कोड़ा

202

चाईबासा।सिंहभूम संसदीय क्षेत्र के दौरे के क्रम में मझगांव प्रखंड,हाट- गम्हरिया प्रखंड के दर्जनों गांवों का दौरा के बाद आज सांसद सह कॉन्ग्रेस प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती गीता कोड़ा, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के संग बंदगांव प्रखंड के पंचायत टेबो, चामपावा, सावनिया और बंदगांव पंचायतो के अंतर्गत चाकी बाजार, हेस्साडीह ( सीआरपीएफ कैंप के पास) , कडिका, कुदापी मैदान में, एवं बंदगांव फॉरेस्ट चेक पोस्ट के पास ग्रामीणों के साथ बैठक आयोजित कर ग्रामीणों की समस्या की जानकारी ली, क्षेत्र भ्रमण के दरमियान कई गांवों में, स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा कोड़ा दंपति का परंपरागत रीति रिवाज के अनुसार स्वागत सत्कार भी किया गया
ग्रामीणों की बैठक में सांसद श्रीमती गीता कोड़ा ने कहा कि बंदगांव प्रखंड से ग्रामीणों को लगातार कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, इसीलिए उन्होंने अर्थात सांसद महोदय ने तय किया कि ग्रामीणों से उनके गांव में ही मिलकर उनकी समस्याओं की जानकारी लेंगे, और ग्रामीणों ने भी विश्वास के साथ सांसद श्रीमती गीता कोड़ा को अपनी समस्या बताएं, एवं समस्या समाधान की दिशा में पहल करने की आग्रह किया, खासकर बैंकिंग व्यवस्था काफी खराब है एक ही बैंक केवल बंद गांव शहर में है ,साथ ही बोरिंग नहीं होने के कारण पेयजल की भी समस्या है, राजीव गांधी विद्युतीकरण के अधिकांश ट्रांसफार्मर जले हुए हैं उसे बदलने की आवश्यकता है, स्वास्थ्य व्यवस्था में 108 एंबुलेंस का नहीं होना इत्यादि जैसी समस्याओं के मकड़जाल से घिरा हुआ है बनगांव प्रखंड, माननीय संसद में धैर्य पूर्वक समस्याओं को सुनने के पश्चात ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि मूलभूत समस्याओं के समाधान की दिशा में आवश्यक पहल करेंगे
पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने पश्चात कहा कि सरकार को मूलभूत ग्रामीणों की जो जमीनी स्तर की समस्या है, उसे दूर किए जाने का प्रयास करना चाहिए, साथ ही राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं का इमानदारी पूर्वक प्रत्येक ग्रामीणों तक पहुंचना चाहिए यह प्रशासन का नैतिक कर्तव्य है, कार्यक्रम के उपरांत स्थानीय स्तर की समस्याओं के समाधान के लिए माननीय सांसद ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को छह प्रीतम बांकिरा, चक्रधरपुर प्रखंड अध्यक्ष विजय सामड, उन्बलन सोय(मुन्डा), विजय सामड, कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष जदुराम मुन्डरी, रवि मुंद्री, शीलवंती ओड़ेया मुखिया टेबो, रंजीत बोदरा मुंडा (चाकी) , सिरका तोपनो, हरीश अंगरिया,
सारे हस्सा फुर्ती, संतोष तांती, बुधदास पुरती, राहुल सिंह, जदुराय मुन्डरी, आशीशन हप्तगाड़ा, बेंजामीन हमसाय, फुलमनी हंस, बुधवा मुन्ना, गोंडा मुन्डरी, अभीराम फुर्ती, लेम्सा मुन्डरी, बेतवा मुन्डरी इत्यादि कांग्रेसी पदाधिकारी, कार्यकर्ता ,ग्रामीण, मुखिया, मुंडा इत्यादि मौजूद थे

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More