
चाईबासा: कोल्हान विश्वविद्यालय (Kolhan University), चाईबासा में स्नातकोत्तर (PG) करने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) और झारखंड सरकार के निर्देशों के आलोक में, विश्वविद्यालय ने पीजी (सत्र 2025–27) के प्रथम सेमेस्टर में नामांकन के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है।

छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि जो पहले 11 जुलाई थी, उसे बढ़ाकर अब 20 जुलाई 2026 (शाम 5:00 बजे तक) कर दिया गया है।
नामांकन से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 20 जुलाई 2026 (शाम 5:00 बजे तक)
भुगतान संबंधी आपत्तियों का निवारण: 21 जुलाई 2026
पहली मेधा सूची (Merit List) का प्रकाशन: 22 जुलाई 2026 (दोपहर 3:00 बजे तक)
चयनित विद्यार्थियों का नामांकन (Admission): 23 जुलाई 2026 से 4 अगस्त 2026 तक
कक्षाओं का प्रारंभ (Classes Start): 5 अगस्त 2026
आवेदन शुल्क और पोर्टल की जानकारी
ऑनलाइन आवेदन केवल चांसलर पोर्टल (Chancellor Portal) [www.universities.jharkhand.gov.in] के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।
आवेदन शुल्क: एसटी/एससी (ST/SC) वर्ग के लिए ₹150 और सामान्य/ओबीसी (Gen/OBC) वर्ग के लिए ₹200 निर्धारित है।
योग्यता: FYUGP के तहत 6 सेमेस्टर की बैचलर डिग्री प्राप्त कर चुके विद्यार्थी ही आवेदन के पात्र होंगे।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: भोजपुरी के ‘शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर को पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, नाटकों से किया था समाज सुधार
APAAR ID बनाना है अनिवार्य
विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन आवेदन करने से पूर्व सभी विद्यार्थियों के पास APAAR ID होना अनिवार्य है। जिन विद्यार्थियों के पास यह आईडी नहीं है, वे डिजिलॉकर (DigiLocker) के माध्यम से इसे बना सकते हैं। भविष्य में एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (ABC) के लिए यह आईडी बहुत जरूरी होगी।
कुलपति ने दी शुभकामनाएं
माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) अंजिला गुप्ता ने सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थियों के हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह तिथि बढ़ाई गई है, ताकि कोई भी पात्र छात्र नामांकन से वंचित न रहे। उन्होंने अपील की है कि छात्र अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द चांसलर पोर्टल पर अपना आवेदन पूरा करें।


