*
*सोशल डिस्टेंस के साथ साथ अफवाहों से भी बनाएं दूरी: थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक*
संतोष वर्मा
चाईबासा। कोरोना वायरस को लेकर पुलिस विभाग ने सतर्कता व जागरूकता फैलाने का काम शुरू कर दिया है। इसको लेकर जगन्नाथपुर पुलिस द्वारा लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में घूम घूमकर लोगो के बीच सतर्कता व सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। शुक्रवार को जगन्नाथपुर थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक ने थानाक्षेत्र के मोगरा एवँ दारूसाई पहुँचकर न सिर्फ ग्रामीणों के समस्या सुने बल्कि कोरोना वायरस से बचाव संबंधी उपाय बताकर स्थानीय ग्रामीणों को जागरूक भी किये।
थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए लोगो को खुद ही जागरूक होना होगा। उन्होंने ग्रमीणों से कहा कि आप लोग लॉकडॉउन के नियमो को पालन करते हुए घर मे रहिए, सुरक्षित रहिए, एक दूसरे से सामाजिक दूरी बनाए रखिये। प्रत्येक व्यक्ति मुँह में मास्क या गमछा जरूर लगाइए। कोई बाहरी या अनजान व्यक्ति गाँव मे आते है तो तुरन्त पुलिस को सूचित कीजिये।
थाना प्रभारी मोदक ने कहा कि कोरोना वायरस जितना खतरनाक है, इसे लेकर शरारती तत्वों द्वारा फैलाई गई अफवाहें उससे भी अधिक खतरनाक होगी इसलिये हमे सोशल डिस्टेंस के साथ साथ अफवाहों से भी दूरी बनाना है। उन्होंने जगन्नाथपुर के जनता से अपील करते हुए कहा कि अगर आप फेसबुक, व्हाट्सएप्प एवं सोशल मीडिया के सदस्य है तो इसमें कभी भी आपत्तिजनक पोस्ट न डाले तथा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्टों को शेयर करने से बचे वरना ऐसे व्यकि पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
इस मौके पर स अ नि तारकनाथ सिंह, ग्रमीण मुण्डा डेविड सिंकू, ग्रामीण अजित कुंकल, मुन्ना तुबिद, बुधराम लागुरी, सोना राम लागुरी, मुन्ना लागुरी एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।



