
चाईबासा: कांग्रेस पार्टी का कोल्हान प्रमंडल स्तरीय सदस्यता अभियान का शुभारंभ आज गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम से किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के वरिष्ठ नेता और ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि आज बहुत खुशी का दिन है कि झारखंड में कांग्रेस पार्टी की वर्षों बाद सरकार बनी है पिछली बार हम लोगों ने 5 लाख सदस्य बनाए थे। इस बार 15 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। लेकिन हमलोग 20 लाख लोगों को सदस्य बनाएंगे यह सभी संकल्प लें । कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिले से 3 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है जिसे हम सभी मिलकर पूरा करेंगे ।कांग्रेस पार्टी के नीति सिद्धांत विचारधारा को गांव-गांव घर-घर ले जाने और हर समुदाय हर तबके के लोगों को कांग्रेस पार्टी में जोड़ने का कार्य करें ।उन्होंने कहा कि आज ग्रामीण क्षेत्रों का हाल बेहाल है पूर्ववर्ती सरकारों में विकास कागजों पर हुआ, गांव में सड़क बिजली पानी पेयजल आदि की बुनियादी एवं आधारभूत संरचनाओं की कमी है।हमारी सरकार में सरजमी पर काम दिखेगा सड़क पुल पुलिया बनाकर गांव-गांव को प्रखंड मुख्यालय से जोड़ा जाएगा झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में कांग्रेसियों गठबंधन की सरकार मे 90 प्रतिशत लोगों को स्वास्थ्य बीमा योजना से जोड़ने का कार्य किया गया है अब 8 लाख वार्षिक आय वाले सभी गरीब और मध्यम वर्ग के लोग आयुष्मान भारत के तहत 5 लाख में इलाज करवा पाएंगे उन्होंने कहा कि पंचायती राज की स्थिति भी दयनीय है ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति बद से बदतर है बेरोजगारी है पलायन हो रहा है मनरेगा ऐसे लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है इसलिए सरकार ने मनरेगा को खत्म कर दिया हम इसे आगे बढ़ाएंगे आम जनता की अपेक्षा को पूरा करेंगे गांव-गांव घर-घर जाकर लोगो कांग्रेस पार्टी से जोड़ने और चुनाव के समय कांग्रेस ने जो आम लोग लोगों से विकास का वादा किया था कांग्रेस का जो एजेंडा था उसे पूरा किया जाएगा।


* जिस पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्या के दाग लगे वह गांधीजी के चश्मे को चुराकर स्वच्छता अभियान का रच रहे ढोंग- लोगों को दे रहे हैं धोखा : बन्ना गुप्ता
* कोल्हान भाजपा मुक्त हुआ -अब झारखंड को भाजपा मुक्त करने की बारी
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार में ने राज्य को खोखला कर दिया था। केंद्र और राज्य के भाजपा सरकारों ने यहां के हिंदू मुस्लिम- सिख इसाई को लड़ाने का काम किया और राजनीति की चाय पर चर्चा करते हुए गाय पर चर्चा होने लगी । विडंबना है कि आज भारत सबसे बड़ा मीट निर्यातक देश बन गया है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झूठ बोलकर लोगो को सपना दिखाया और आपस में लड़ाने का काम किया ।यह सदस्यता अभियान नहीं बल्कि आपस में प्रेम भाईचारा और सौहार्द बनाने का है। गांव-गांव घर-घर में लोगों को लोगों को कांग्रेस पार्टी से जुड़े कांग्रेस के प्रति लोगों में विश्वास बढ़ा है ।कोल्हान भाजपा मुक्त हुआ है अब झारखंड को भाजपा मुक्त करने की बारी है ।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी रामराज और आपसी भाईचारा सौहार्द का संदेश दिया था। कांग्रेस और देश का इतिहास गौरवशाली रहा है महात्मा गांधी की हत्या के दाग लगे हैं और वही लोग महात्मा गांधी के चश्मे को चुराकर स्वच्छता अभियान का ढोंग रच रहे हैं लोगों को धोखा देने और ठगने का काम कर रहे हैं इस राज्य और देश का भला कांगेस पाटी से ही हो सकता है।
पूरे देश में कांग्रेस की लहर लोगों में कांग्रेस के प्रति विश्वास बढ़ा : गीता कोडा
सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि झारखंड में कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनी है यह खुशी की बात है, लोगों में कांग्रेस के प्रति विश्वास बढ़ा है ।पूरे देश में कांग्रेस की लहर बनी है कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी राहुल गांधी के नेतृत्व में हर वर्ग समुदाय के लोग कांग्रेस से जुड़ रहे हैं ।कांग्रेस पार्टी सबको साथ लेकर चलती है गरीब आदिवासी युवा महिला सभी के हित में कार्य करती है ।सदस्यता अभियान अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने पार्टी संगठन को मजबूत करने की जरूरत है ।कार्यक्रम को पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा , कोल्हान प्रमंडल की कोऑर्डिनेटर रमा खलखो, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेष, विधायक सोनाराम सिंकू आदि ने संबोधित किया और सदस्यता अभियान को सफल एवं पार्टी को मजबूत बनाने की अपील की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पश्चिमी सिंहभूम जिला के कार्यकारी अध्यक्ष अंबर राय चौधरी, रंजन बोयपाई, सरायकेला खरसावां के जिला अध्यक्ष छोटे राय किसकू, जमशेदपुर पूर्वी के जिला अध्यक्ष विजय खा, पूर्व जिला अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद सिंह ,रविंद्र कुमार झा चक्रधरपुर नगर पर्षद के अध्यक्ष कृष्ण देव शाह सहित काफी संख्या में प्रदेश और कोल्हान के कांग्रेस पार्टी के नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे ।मंच संचालन त्रिशानू राय ने किया।

