
तरुण मित्र मंडली ने किया एलान


जमशेदपुर : तरुण मित्र मंडली की एक अहम बैठक रविवार को संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष आफताब खान के कदमा शास्त्रीनगर स्थित आवासीय कार्यालय में आफताब खान की अध्यक्षता में हुई. इस दौरान राज्य में आगामी दिनों होनेवाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए लोकतंत्र के इस महापर्व में संगठन की ओर से प्रत्याशी देने पर सहमति जताई. संगठन के सदस्यों ने एकमत होकर इसके संरक्षक कैप्टन तरुण को जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में उतारने का निर्णय लिया.
इस अवसर पर स्वयं कैप्टन तरुण भी मौजूद थे. उन्होंने भी चुनाव मैदान में उतरने पर हामी भरी. आफताब खान ने बताया कि कैप्टन तरुण के प्रत्याशी बनने से कार्यकर्ता भी जोर शोर से तैयारी में जुट जाएंगे. जल्द ही विधानसभा के अन्य सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी. बैठक में आफताब खान के अलावा अशर्फी लाल, दीपक दास, अल्तमस खान, मो. राजू, मो. बातावा, मो. जाहिद, फिरोज खान, शंकर दास, शादाब खान, आर्यन आदि मौजूद थे.

