चाईबासा। चिकित्सीय सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए टाटा स्टील नोआमुंडी हॉस्पीटल में कलर डॉप्लर (डब्लयूआईपीआरओ-जीई वी-एस8) के साथ नवीनतम संस्करण की अल्ट्रा साउंड मशीन स्थापित की गयी।
श्री पंकज कुमार सतीजा, जीएम, ओएमक्यू, टाटा स्टील ने आज इस सुविधा का उद्घाटन किया। डॉ. धीरेंद्र कुमार, चीफ मेडिकल ऑफिसर ने उन्हें नयी सुविधा की विशेषताओं से अवगत कराया। मशीन का रिजॉल्यूशन काफी अच्छा है और इसमें पथरी, लीवर, किडनी, प्रोस्टेट की बीमारियों से संबंधित सर्जीकल व प्रसव-पूर्व स्थितियों तथा पूरे पेट को स्क्रीन पर प्रदर्शित करने की क्षमता है। इसकी मदद से गर्भावस्था के दौरान ही शिशुओं में विकृति तथा स्त्रीरोग संबंधी समस्याओं की जांच के साथ-साथ हृदय व रक्त वाहनियों से संबंधित बीमारियों का भी निदान किया जा सकेगा।
हाल ही में टाटा स्टील नोआमुंडी हॉस्पीटल को ’झारखंड में सर्वश्रेष्ठ मरीज-केंद्रित हॉस्पीटल‘ की श्रेणी में प्राइम टाईम ग्लोबल हेल्थकेयर एक्सेलेंस अवार्ड-2016 प्रदान किया गया। यह हॉस्पीटल वर्ष 1925 से नोआमुंडी एवं इसके आसपास रहने वाले लोगों को चिकित्सीय सेवाएं प्रदान कर रहा है। आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से लैस इस हॉस्पीटल में एक मेडिकल मोबाइल वैन और कई एम्बुलेंस हैं, जो विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ लगभग 25 किलोमीटर के क्षेत्र में
सेवाएं मुहैया कर रहे हैं। टाटा स्टील झारखंड और ओडिशा में वृहत्त स्तर के अस्पतालों एवं क्लिनिकों के साथ स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराने के प्रति कटिबद्ध है।



