
राज कुमार झा,
मधुबनी
जिले के शिक्षा अधिकारी ने बाबूबरही के जिस मदरसा की भौतिक स्थिति जांच कर उसकी प्रतिवेदन मदरसा बोर्ड भेजी है, असल में वह स्थल पर है नहीं। मामला तब उजागर हुआ है जब बोर्ड को डीईओ से प्रतिवेदन मिला है। स्थानीय बाजार स्थित मदरसा अजिजिया (मदरसा नं.-2438 एएफएफ) का जांच संचालन अवधि में हुआ है। बतौर जांच अधिकारी डीईओ को विभाग व बोर्ड का संयुक्त निर्देश मिला था। मदरसा के लिए कार्यरत कर्मियों के वेतन भुगतान से पहले मदरसा के निरीक्षण का फरमान बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड, पटना की ओर से जारी हुआ था। बोर्ड सचिव की ओर से 2459- श्रेणी के निबंधित अप्रस्वीकृत मदरसा का स्थलीय जांच प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया है। बीते 27 अगस्त को डीईओ ने बोर्ड को मदरसों की जांच प्रतिवेदन भेजी है। भेजी गई प्रतिवेदन मुताबिक, 5 कट्ठा 16 धूर जमीन मदरसा की अलग-अलग स्थानों पर क्रमशः बाजार व बांध किनारे स्थित है। बाजार से बांध की दूरी करीब डेढ किमी होगी। भू-दाता अजमत हुसैन व मदरसा का हेड मॉलवी मो. अतिकुर रहमान का रिश्ता बाप-बेटे का है। हेड मॉलवी मदरसा प्रबंधन का कुल आठ सदस्यों में एक है। प्रबंधन के अध्यक्ष अब्दुल कैयूम और सचिव मो. आबिद के बीच भाई-भाई का रिश्ता है। अध्यक्ष पुत्र असरफ मदरसा का सहायक शिक्षक है। मो. तनवीर सचिव कैयूम का बेटा है। अध्यक्ष कैयूम काे प्रबंधन में सदस्य पद का दुबारा लाभ अब्दुल कैयूम दर्जी के नाम से मिला है। कैयूम बाघा-कुशमार के मदरसा में कार्यरत है।
फूटा गुस्सा:
स्थानीय बाजार स्थित मस्जिद के बाहर सामुदायिक केंद्र पर अब्दुल कादिर व मो. शफीक अहमद के संयुक्त नेतृत्व में ग्रामीणों की एक सामूहिक बैठक हुई। जहां सन् 1987 में स्थापित मदरसा की बदहाली और मदरसा की डीईओ स्तर की जांच के मुद्दे पर सामुदाय के लोगों ने चिंता जतायी। मौके पर जिला पार्षद जहांगीर अली, मो. जहूर, अब्दुल कलाम, सदरे आलम सहित आदि ने लोगों ने डीईओ के कार्रवाई की तीव्र आलोचना की।
खुली कलई:
डीईओ द्वारा बोर्ड भेजी गई प्रतिवेदन की कलई खुल गई है। मदरसा अजिजिया की स्तर वस्तानियां है। जांच के दौरान मदरसा चालू था। वहां प्रबंधन के अध्यक्ष व सचिव सहित अन्य सदस्यों ने मदरसा के स्थिति को बताया। हेड मॉलवी मदरसा के सभी नामांकित छात्र-छात्राओं की उपस्थिति संतोषप्रद बतायी है। कुर्सी-टेबुल, ब्लैक-बोर्ड, पेयजल व शौचालय की सुविधा से लैस मदरसा को एसबेस्टस युक्त 6 कमरों का भवन उपलब्ध है।

