
बोकारो।
अमर कुमार बाउरी ने चंदनकियारी महोत्सव- 2017 के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि चंदनकियारी विकास समिति एवं जिला प्रशासन द्वारा इस प्रकार का आयोजन सराहनीय कार्य है। चंदनकियारी में प्रतिभा की कमी नहीं है, शिक्षा और खेल के क्षेत्र में चंदनकियारी प्रखण्ड दिन-प्रतिदिन आगे बढ रहा है। श्री बाउरी ने कहा कि चंदनकियारी प्रखण्ड में भैरवनाथ महोत्सव एवं वायुसेना की बहाली कार्यक्रम आयोजित कर, चंदनकियारी नित्य नये-नये इतिहास गढ रहा है।
चंदनकियारी महोत्सव- 2017 प्रतिभा सम्मान -सह- क्रियात्मक प्रतियोगिता समारोह का उद्घाटन विकास भारती संस्थान के अध्यक्ष एवं समाजसेवी पद्म श्री अषोक भगत ने चंदनकियारी उच्च विद्यालय के प्रांगण में किया। इस अवसर पर श्री भगत ने कहा कि चंदनकियारी दिन-प्रतिदिन विकास के पथ पर अग्रसर है। यहां की सांस्कृतिक झलक इसके विकास की कहानी कहती है।
माननीय मुख्य अतिथि एवं विषिष्ट अतिथि के द्वारा लाभुकों के बीच परिसंपतियों का भी वितरण किया गया। मंत्री ने विधायक मद से 03 एम्बुलेंस, एक बस तथा 55 सिलाई मशीन का वितरण किया। वहीं भूमि संरक्षण विभाग से तीन मिनी ट्रैक्टर, गव्य विकास विभाग के द्वारा लाभुकों को 131 गाय, सामाजिक सुरक्षा एवं बाल विकास विभाग के तरफ से मुख्यमंत्री लाडली योजना के तहत निबंधन किया गया तथा निःषुल्क चिकित्सा सेवा का भी आयोजन किया गया। समारोह में 60 प्रतिषत अंक लाने वाले मैट्रिक तथा इंटर के सभी छात्रों को सम्मानित किया गया। साथ ही दुनिया के सबसे बड़े रिसर्च सेन्टर नासा में वल्र्ड लेवल प्रतियोगिता में चयनित हुए यहां के 05 बच्चों को सम्मानित किया गया। समारोह में विभागों एवं संस्थानों के द्वारा लगभग 80 स्टाॅल लगाये गये थे और उपस्थित कोचों के द्वारा खिलाड़ीयों को किट देकर सम्मानित किया गया।
समारोह में माननीय संासद पी.एन.सिंह, बरकट्ठा विधायक जानकी महतो, जिला परिषद अध्यक्षा श्रीमती सुषमा देवी समेत जिले के अधिकारी और कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

