
JAMTARA
: तालिबान के मुद्दे पर जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी का दिया गया बयान ने भाजपा को बोलने का अवसर दे दिया है। हर मौके पर भाजपा इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस को घेरने का काम कर रही है। यही चीज मंगलवार को जामताड़ा में देखने को मिला। जब दुलाडीह स्थित नगर भवन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में दिखा। जहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने विधायक का नाम लिए बगैर कांग्रेस को घेरने का काम किया। साथ ही राज्य सरकार पर केंद्र की राशि का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया।
VO: पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश का जामताड़ा जिला में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। दुलाडीह स्थित नगर भवन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान प्रदेश की स्थिति और पार्टी की रणनीति पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने राज्य सरकार और कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लिया। प्रदेश अध्यक्ष ने जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी का नाम लिए बगैर कांग्रेस को तालिबान मुद्दे पर घेरने का काम किया। उन्होंने कहा कि विधायक तो सिर्फ एक मोहरा है राजनीति कांग्रेस पार्टी कर रही है। जो वक्त बेवक्त पाकिस्तान के समर्थन में अपनी बात रखने का काम करती है। वहीं राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस सरकार में इच्छाशक्ति की कमी है। जो विकास कार्य करना नहीं चाहती है। सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा था कि पैसे की कमी नहीं है सड़क निर्माण का डीपीआर बनाकर राज्य सरकार भेजें, लेकिन आज तक झारखंड सरकार की ओर से डीपीआर बनाकर नहीं भेजा गया है। इसके विपरीत केंद्र सरकार की ओर से गरीबों के लिए संचालित योजनाओं की जो राशि दी जा रही है उसमें बिचौलिया हावी है और उस पैसे की लूट में सरकार लगी हुई है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान सरकार राज्य में ट्रांसफर पोस्टिंग का धंधा कर लूट खसोट करने में जुटी हुई है।

