
जमशेदपुर: चुनावी तारीखों के नजदीक आने से भाजपा ने चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप देना प्रारंभ कर दिया है। शुक्रवार को भाजपा गोलमुरी मंडल की सभी बूथों के अध्यक्ष व बूथ सदस्यों की उपस्थिति में ‘बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन’ आयोजित की गई। गोलमुरी में मंडल अध्यक्ष प्रोबिर चटर्जी राणा की अध्यक्षता में आयोजित सम्मलेन में बड़ी वीजयी सुनिश्चित करने हेतु रणनीति तैयार की गयी। सम्मेलन में बतौर मुख्यवक्ता राष्ट्रीय मंत्री सुरेश पुजारी शामिल हुए। राष्ट्रीय मंत्री ने कई महत्वपूर्ण निर्देश देते हुए कहा कि कार्यकर्ता लक्ष्य को केंद्रित कर कार्य करें, किसी भ्रामक व नकारात्मक प्रचार में ना उलझें। संगठन सरकार की उपलब्धि व क्षेत्र के विकास कार्यों को प्रचार के केंद्र में रखकर चुनावी मैदान में उतरी है। कार्यकर्ताओं के कार्य कुशलता व अनुभव के दम पर जमशेदपुर की सभी चारों सीटों पर वीजयी कमल खिलेगा।


वहीं, सम्मेलन में उपस्थित भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि भाजपा में नेता संगठन व कर्मठ कार्यकर्ताओं के बल पर चुनाव जीतते हैं। भाजपा में कार्यकर्ताओं के लिए संगठन सर्वोपरि है। पूर्वी के लोकप्रिय विधायक सह राज्य के मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास जी ने पिछले पांच वर्षों में कई विकास कार्यों को पूर्ण किया है, पॉवर ग्रिड की स्थापना कर बिजली को सुगमतापूर्वक घरों में पहुंचाया, जुस्को के माध्यम से बस्ती क्षेत्रों में पाइपलाइन से जलापूर्ति की गयी। सड़कों का जाल बिछाया गया, सड़कों व गलियों में स्ट्रीट लाइटें लगाई गई। शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में अनेकों कार्य पूर्वी जमशेदपुर में किए गए हैं। आज जमशेदपुर की जनता क्षेत्र में हुए बदलाव व भाजपा के सकारात्मक प्रयासों को अनुभव कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा पुनः एक बार जमशेदपुर पूर्वी समेत जमशेदपुर महानगर की चारों सीटों पर भारी जीत हासिल करेगी। सम्मेलन को मंडल प्रभारी गुरदेव सिंह राजा व अन्य ने भी संबोधित किया।
सम्मेलन में राष्ट्रीय मंत्री सुरेश पुजारी, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार, चंद्रशेखर मिश्रा, मंडल प्रभारी गुरदेव सिंह राजा, मिथिलेश सिंह यादव, हलदर नारायण शाह, खेमलाल चौधरी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा, मंडल अध्यक्ष प्रोबिर चटर्जी राणा, धीरज पासवान, अप्पा राव, प्रेमसागर सिंह, रंजीत सिंह, अजय सिंह, साहेब सिंह, अशोक सामंत, बंटी अग्रवाल, शीनू राव,मुकेश चौधरी, पप्पू उपाध्याय, कपिल कुमार, अमिश अग्रवाल, अनूप वर्मा, प्रेम झा, राकेश राव, अभिमन्यु सिंह, ज्योति अधिकारी, समरेश शुक्ला, ममता कपूर, सोनिया साहू, सरस्वती साहू, देबाशीष झा, शशि पांडेय, लक्षमण बेहरा समेत सभी बूथों के अध्यक्ष व बूथ सदस्य उपस्थित थे।

