
जमशेदपुर।
पोटका विधानसभा क्षेत्र की वर्तमान विधायक और जनप्रिय नेत्री मेनका सरदार ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके नामांकन जुलूस में हज़ारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिरकत किया। सूबे के मुख्यमंत्री रघुवर दास, जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो, राज्यसभा सांसद समीर उराँव की विशेष मौजूदगी में कार्यकार्ताओं का जोश उफ़ान पर रहा। नामांकन जुलूस में भाजपा के नारों के अतिरिक्त विशेष रूप से वंदे मातरम और जयश्रीराम का नारा छाया रहा। मेनका सरदार अपनी जीत के प्रति आश्वस्त दिखीं। उन्होंने कहा की रघुवर सरकार ने बीते पाँच वर्षों में सूबे का सर्वांगीण विकास किया है। डबल इंजन की सरकार का लाभ समाज के अंतिम वर्ग के लोगों तक पहुंचाने में सरकार और भाजपा कार्यकर्ता सफल रहे हैं। नामांकन जुलूस में सीएम रघुवर दास, सांसद विद्युत वरण महतो, समीर उराँव, भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार के संग उन्होंने विजयी मुद्रा दिखाते हुए कहा कि अबकी निश्चित ही भाजपा पैंसठ सीटों के लक्ष्य को हासिल करेगी। इससे पूर्व साकची बौद्ध मंदिर मैदान में भाजपाई एकत्रित हुए जहाँ से जुलूस की शल्क में पैदल मार्च करते हुए हज़ारों कार्यकर्ता जिला समाहरणालय पहुँचें। इससे पूर्व पोटका में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने उपरांत मेनका सरदार जमशेदपुर की ओर रवाना हुई। इस दौरान विशेष रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, रमेश हांसदा, कल्याणी शरण, रामबाबू तिवारी, देवेंद्र सिंह, चन्द्रशेखर मिश्रा,राजकुमार सिंह, सुदीप्तो डे राणा, चन्द्रशेखर गुप्ता, पोटका कोर कमिटी के संयोजक उत्तम भगत, हलधर नारायण शाह, राकेश सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, संदीप मिश्रा, अनिल मोदी, अमरजीत सिंह राजा, बारी मुर्मू, विमलकांत झा, पुष्पा तिर्की, अंकित आनंद, विमल बैठा, मुचिराम बाउरी, हलधर दास, संदीप शर्मा, संजय सिंह, अनमोल वर्मा, चंचल चक्रवर्ती, संजीव भगत, दिलीप पांडा, पिंटू सारंगी, लालन यादव, अनमोल वर्मा, संतोष भंज, हिमांशु मिश्रा समेत काफ़ी संख्या में उत्साहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहें।

