
जमशेदपुर।जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सकची मंडल मंे सदस्यता प्रभारी विवेक पाण्डेय की अध्यक्षता में एक बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक में मंडल कोर कमिटी के सदस्यों, भवन प्रभारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को समयदानी कार्यकर्ता के रूप में सम्मानित किया गया एवं विभिन्न शक्ति केन्द्रों में प्रवास के लिए विदा किया गया। ये समयदानी कार्यकर्ता 1 अगस्त से लेकर 7 अगस्त तक अपने मंडल क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न शक्ति केन्द्रों में उपस्थित होकर लोगों को भाजपा का सदस्य बनाने का काम करेंगे। इस दौरान मुख्य रूप से जमशेदपुर महानगर के उपाध्यक्ष एवं साकची मंडल के प्रभारी चितरंजन वर्मा, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता हरेन्द्र पांडेय, आनंद झा, विनोद पांडेय, अभिषेक शुक्ला, शशी भूषण शर्मा, राघवेंद्र प्रताप सिंह, बजरंगी पांडेय, दिलिप तिवारी, ललित रंजन, रंजू झा, सुधांशु शेखर, रोहित, सन्तोष सिंह आदि उपस्थित थे।



