Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » जमशेदपुर – बिष्टुपुर गोपाल मैदान में आजोयित हुआ जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस मुख्य कार्यक्रम
Top Stories

जमशेदपुर – बिष्टुपुर गोपाल मैदान में आजोयित हुआ जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस मुख्य कार्यक्रम

BJNN DeskBy BJNN DeskAugust 15, 2020Updated:August 15, 2020No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सकों, सफाईकर्मी, पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारियों को किया गया सम्मानित

जमशेदपुर।
74 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आज गोपाल मैदान बिष्टुपुर में जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। माननीय मंत्री स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण सह आपदा प्रबंधन विभाग, झारखंड सरकार श्री बन्ना गुप्ता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। माननीय मंत्री ने सर्वप्रथम परेड का निरीक्षण कर सलामी लिया जिसमें जैप, जिला पुलिस, होम गार्ड, महिला सहायक पुलिस व आइआरबी की टुकड़ी शामिल हुई। माननीय मंत्री ने झंडोतोलन के पश्चात अपने संबोधन में सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनायें देते हुए कहा कि मां भारती को शत शत नमन करते हैं। 15 अगस्त को हम सभी स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाते हैं वहीं हम संवैधानिक रूप से आजाद 26 जनवरी 1950 को हुए। गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए ना जाने हमारे कितने सूफियों, संतों, महापुरुषों, देशभक्तों ने हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूमा है, सीने पर गोलियां खाई है और मां भारती के श्री चरणों में अपने प्राणों की आहुति दिया है। मैं सभी वीर क्रांतिकारियों को नमन करता हूं। इस आजादी की लड़ाई में मां ने लालों को कुर्बान किया, सुहागिनों ने अपने मांग के सिंदूर को पोंछ डाला, कई महापुरुष फांसी के फंदे पर चढ़े, वीरों ने सीने पर गोलियां खाई है। मां भारती को नमन करते हुए उन्होने कहा कि मां भारती की कोख में हमेशा से वीरों ने जन्म लिया है।

मंत्री ने कहा कि आजादी की लड़ाई में झारखंड के वीर महापुरुषों ने भी अपने प्राणों को न्यौछावर किया है। झारखंड के वीरों ने सिद्धू कान्हू के नेतृत्व में लड़ाई लड़ी वहीं चांद-भैरव, भगवान बिरसा मुंडा ने भी अंग्रेजों से लोहा लिया। सभी लोगों ने इस देश के माटी के प्रति शहादत दिया है। सिद्धू कान्हू की बहन झानो और फूलो ने भी अंग्रेजो के खिलाफ बहुत बड़ी क्रांति किया था, उन्होने अंग्रेजों को दांतो चने चबाने पर मजबूर कर दिया।

मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार राज्य को विकसित करने के लिए दृढ़संकल्पित है। निश्चित रूप से हमें इस राज्य की समृद्धि और उन्नति के लिए काम करना है। जनता का, जनता के लिए, जनता के द्वारा शासन को सुनिश्चित करने का काम करना है। हम पूरी तरीके से लोकतंत्र में विश्वास करने वाले लोग हैं। लोक चलता है नीति और नैतिकता के आधार पर, लोक चलता है आंखों के शर्म पर और तंत्र व्यवस्था मजबूती से चलाई जाती है। हम पूर्वाग्रह पर विश्वास नहीं करते हैं, न्याय के सिद्धांत को मानते हुए हम यही कहेंगे ना काहू से दोस्ती ना काहू से बैर। संविधान में निहित शक्तियों का सदुपयोग करते हुए हम न्याय और नीति को कायम करके लोकतंत्र को मजबूत करेंगे।

मंत्री ने कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सकों, सफाईकर्मी, पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जो निम्न प्रकार है-

असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी कार्यालय

डॉ. राजन चौधरी(जीएम- टीएमएच), डॉ. बलराम झा, डॉ मो असद, डॉ, प्रशांत रंजन, डॉ, राजीव लोचन महतो, श्रीमती जोबा महतो, श्रीमती रजनी कुमारी, श्रीमती माधुरी कुमारी, श्री ऋतुराज कुमार, श्री सुशील तिवारी, श्रीमती सुमित्रा महतो, श्री दीपक कुमार यादव, श्री अभिषेक कुमार, श्री राजीव कुमार, श्री कुंदन कुमार, श्रीमती अरूणा मोनिका टोप्पो, स्व डॉ बिरेन्द्र सेठ(मरणोपरांत)

जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति

 टिंकू राम,  चंदा बेहरा, श्रीमती राधा राम,  मोतीलाल,  राकेश मुखी

मानगो नगर निगम

 नंदन लकड़ा,  कृष्णा भूइंया, गुरा बेहरा, श्रीमती पुनिया देवी, श्रीमती बालेन बागे

जुगसलाई नगर परिषद

 किशोर परिहार,  राजू मुखी, श्रीमती शोभा कुमारी,  लखेन्द्र करुआ,  ब्रज मोहन सोरेन

वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय

 गांधी सिंह मुंडा,  प्रदीप कुमार सिंह,  प्रभु कुमार सिंह, कुणाल कुमार,  रंजीत कुमार,  विष्णु राउत,  शिवेन्द्र,  पवन कुमार, अरविन्द कुमार,  पितांबर सिंह खैरवार

डेड बॉडी मैनेजमेंट

रविशंकर भारती,  जितेन्द्र कुमार,  सी. गणेश राव,  गणेश राम,  तारक कहार,  लखिया मलिक

108 एंबुलेंस टीम को उनके उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

निम्नांकित जगहों पर किया गया झंडारोहण

उपायुक्त आवास- उपायुक्त  सूरज कुमार ने किया झंडारोहण

अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम आवास- अनुमंडल पदाधिकारी  चंदन कुमार ने किया झंडारोहण

वरीय पुलिस अधीक्षक आवास- वरीय पुलिस अधीक्षक  एम तमिल वणन ने किया झंडारोहण

उपायुक्त कार्यालय- उपायुक्त  सूरज कुमार ने किया झंडारोहण

वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय- वरीय पुलिस अधीक्षक  एम तमिल वणन ने किया झंडारोहण

अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम कार्यालय- अनुमंडल पदाधिकारी  चंदन कुमार ने किया झंडारोहण

अनुमंडल पदाधिकारी घाटशिला कार्यालय- अनुमंडल पदाधिकारी  अमर कुमार ने किया झंडारोहण

जिला परिवहन कार्यालय- जिला परिवहन पदाधिकारी  दिनेश रंजन ने किया झंडारोहण

जिला उपभोक्ता फोरम कार्यालय- विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी  नवीन कुमार ने किया झंडारोहण

जिला जनसंपर्क कार्यालय- जिला जनसंपर्क पदाधिकारी  रोहित कुमार ने किया झंडारोहण

सभी प्रखंड मुख्यालयों में जन प्रतिनिधि व पदाधिकारियों द्वारा झण्डारोहण किया गया

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

Aaj Ka Rashifal:27 जुलाई 2026 सोमवार का पंचांग और राशिफल जानें माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र के साथ

July 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: “चोर की दाढ़ी में तिनका”, मानगो मेयर सुधा गुप्ता पर लगे आरोपों पर प्रेस सलाहकार का पलटवार, दी मानहानि की चेतावनी

July 26, 2026

Jamshedpur News: खटिया बनी एंबुलेंस, सिस्टम की खुली पोल

July 26, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.