Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » भागलपुर-बाहुबली मोहम्मद शहाबुद्दीन आज जेल से बाहर आया
Top Stories

भागलपुर-बाहुबली मोहम्मद शहाबुद्दीन आज जेल से बाहर आया

BJNN DeskBy BJNN DeskSeptember 11, 2016No Comments6 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

 

SANJAY KUMAR SUMAN

संजय कुमार सुमन 

भागलपुर ।

बिहार का बाहुबली मोहम्मद शहाबुद्दीन आज जेल से बाहर आ जाएगा. हत्या, रंगदारी और किडनैपिंग के लिए कुख्यात रहे शहाबुद्दीन को पटना हाईकोर्ट के आदेश के बाद जमानत मिली है. कहा जा रहा है कि सुबह 8 बजे तेरह सौ गाड़ियों के काफिले के साथ बिहार का ये कुख्यात डॉन भागलपुर से सीवान जाएगा.

बीजेपी ने कहा है कि जंगल राज के प्रतीक रहे शहाबुद्दीन के बाहर आने की खबर से लोग सहमे हुए हैं. सुशील मोदी ने कहा है कि लालू के दबाब में नीतीश ने केस को कमजोर किया है. कहा जाता है कि साल 2005 में आई फिल्म अपहरण की कहानी शहाबुद्दीन के असल जिंदगी वाले किरदार को ध्यान में रखकर ही बनाई गई थी.

आज इस फिल्म की चर्चा इसलिए क्योंकि 11 साल बाद सलाखों के पीछे से बाहर आ रहा है शहाबुद्दीन. शहाबुद्दीन कुछ दिनों पहले ही पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या के आरोपों में घिरने के बाद उसे सीवान से भागलपुर जेल शिफ्ट किया गया था. अब इसी भागलपुर जेल से बाहर आ रहा है बिहार का अपराधी.
साल 2005 में नीतीश कुमार के सत्ता में आने के बाद से ही शहाबुद्दीन सलाखों के पीछे था. लेकिन, सरकार में लालू का दखल बढ़ने के बाद हाल ये हो गया कि बिहार के मंत्री जेल जाकर साथ में मिठाइयां खाने लगे. शहाबुद्दीन को दिल्ली में अभी हाल ही में कथित तौर पर इलाज के लिए भर्ती कराया गया था.
सवाल उठे कि किसी एंगल से बीमार नहीं दिख रहे डॉन का दिल्ली में इलाज क्यों हो रहा है ? सारे सवाल अभी सवाल ही बने थे कि अब बिहार के इस डॉन के जेल से बाहर आने की खबर आ गई. पटना हाईकोर्ट ने हत्या के केस में सजा काट रहे शहाबुद्दीन को जमानत दी है.
सीवान में दो भाइयों की हत्या के गवाह रहे तीसरे भाई की तेजाब से जलाकर हत्या का आरोप है. बीजेपी नेता सुशील मोदी ने कहा है कि सरकार ने योजना बनाकर शहाबुद्दीन को जेल से निकाला है।
आज फिर से यह नाम लोगों की जुबान पर है….जानिए मोहम्मद शहाबुद्दीन को।
इस नाम से ही हर कोई कांपता था, लेकिन वक्त बदलने के साथ ही सिवान के इस बाहुबली के जेल जाने के बाद इसका खौफ कुछ कम हुआ मगर वक्त-वक्त पर इस नाम ने अपनी याद लोगों की जुबान पर लाने को मजबूर कर दिया।
शहाबुद्दीन का जन्म 10 मई 1967 को सीवान जिले के प्रतापपुर में हुआ था. उन्होंने अपनी शिक्षा दीक्षा बिहार से ही पूरी की थी. राजनीति में एमए और पीएचडी करने वाले शहाबुद्दीन ने हिना शहाब से शादी की थी. उनका एक बेटा और दो बेटी हैं. शहाबुद्दीन ने कॉलेज से ही अपराध और राजनीति की दुनिया में कदम रखा था. किसी फिल्मी किरदार से दिखने वाले मोहम्मद शहाबुद्दीन की कहानी भी फिल्मी सी लगती है. उन्होंने कुछ ही वर्षों में अपराध और राजनीति में काफी नाम कमाया.
वो अस्सी का दशक था जब शहाबुद्दीन का नाम पहली बार एक आपराधिक मामले में सामने आया था। 1986 में उनके खिलाफ पहला आपराधिक मुकदमा दर्ज हुआ था और देखते ही देखते इसके बाद तो उनके नाम के साथ कई आपराधिक मुकदमे लिखे गए।
अपराध की दुनिया में शहाबुद्दीन एक चमकता सितारा बनकर उभरा उसके बढ़ते हौसले को देखकर पुलिस ने सीवान के हुसैनगंज थाने में शहाबुद्दीन की हिस्ट्रीशीट खोल दी और उन्हें ‘ए’ श्रेणी का हिस्ट्रीशीटर घोषित कर दिया। इस तरह बिल्कुल छोटी सी उम्र में ही अपराध की दुनिया में शहाबुद्दीन एक बडा नाम बन गया।
राजनीति के गलियारों में शहाबुद्दीन का नाम उस वक्त चर्चा में आया जब शहाबुद्दीन ने लालू प्रसाद यादव की छत्रछाया में जनता दल की युवा इकाई में कदम रखा. राजनीति में सितारे बुलंद थे. पार्टी में आते ही शहाबुद्दीन को अपनी ताकत और दबंगई का फायदा मिला. पार्टी ने 1990 में विधान सभा का टिकट दिया. शहाबुद्दीन जीत गए. उसके बाद फिर से 1995 में चुनाव जीता. इस दौरान कद और बढ़ गया. बिहार में मोहम्मद शहाबुद्दीन एक ऐसा नाम है जिसे शायद ही कोई ना जानता हो। एक वक्त था जब बिहार के सिवान जिले में साहब के नाम से मशहूर इस शख्स की हुकूमत चलती थी। उसके नाम से ही लोग काप जाते थे।
2003 में मो. शहाबुद्दीन वर्ष 1999 में माकपा माले के सदस्‍य का अपहरण करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिए गए। लेकिन वे स्‍वास्‍थ्य खराब होने का बहाना कर सीवान जिला अस्‍पताल में रहने लगे, जहां से वे 2004 में होने वाले चुनाव की तैयारियां करने लगे ।
चुनाव में उन्होंने जनता दल यूनाइटेड के प्रत्याशी को 3 लाख से ज्‍यादा वोटों से हराया। इसके बाद शहाबुद्दीन के समर्थकों ने 8 जदयू कार्यकर्ताओं को मार डाला तथा कई कार्यकर्ताओं को पीटा। समर्थकों ने ओमप्रकाश यादव के ऊपर भी हमला कर दिया जिसमें वे बाल-बाल बचे, मगर उनके बहुत सारे समर्थक मारे गए।
अदालत ने 2009 में शहाबुद्दीन के चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी. उस वक्त लोकसभा चुनाव में शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब ने पर्चा भरा था. लेकिन वह चुनाव हार गई. उसके बाद से ही राजद का यह बाहुबली नेता सीवान के मंडल कारागार में बंद है. शहाबुद्दीन पर एक साथ कई मामले चल रहे हैं और कई मामलों में उन्हें सजा सुनाई जा चुकी है. कहा जाता है कि भले ही शहाबुद्दीन जेल में हों लेकिन उनका रूतबा आज भी सीवान में कायम है.
हाल ही में एक पत्रकार हत्या कांड में नाम आने के बाद शहाबुद्दीन को भागलपुर जेल भेज दिया गया है जिससे शहाबुद्दीन नाराज बताए जाये रहे है। शहाबुद्दीन को खुश करने के लिए लालू प्रसाद यादव राजद कोटे से उसकी पत्नि को MLC बनाने का फैसला किया है। ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले ही राजद ने शहाबुद्दीन को राजद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया है। के पीछे से बाहर आ रहा है शहाबुद्दीन. शहाबुद्दीन कुछ दिनों पहले ही पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या के आरोपों में घिरने के बाद उसे सीवान से भागलपुर जेल शिफ्ट किया गया था. अब इसी भागलपुर जेल से बाहर आ रहा है बिहार का अपराधी.
साल 2005 में नीतीश कुमार के सत्ता में आने के बाद से ही शहाबुद्दीन सलाखों के पीछे था. लेकिन, सरकार में लालू का दखल बढ़ने के बाद हाल ये हो गया कि बिहार के मंत्री जेल जाकर साथ में मिठाइयां खाने लगे. शहाबुद्दीन को दिल्ली में अभी हाल ही में कथित तौर पर इलाज के लिए भर्ती कराया गया था.
सवाल उठे कि किसी एंगल से बीमार नहीं दिख रहे डॉन का दिल्ली में इलाज क्यों हो रहा है ? सारे सवाल अभी सवाल ही बने थे कि अब बिहार के इस डॉन के जेल से बाहर आने की खबर आ गई. पटना हाईकोर्ट ने हत्या के केस में सजा काट रहे शहाबुद्दीन को जमानत दी है.
सीवान में दो भाइयों की हत्या के गवाह रहे तीसरे भाई की तेजाब से जलाकर हत्या का आरोप है. बीजेपी नेता सुशील मोदी ने कहा है कि सरकार ने योजना बनाकर शहाबुद्दीन को जेल से निकाला है।
आज फिर से यह नाम लोगों की जुबान पर है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

Aaj Ka Rashifal:23 अगस्त 2026 रविवार का पंचांग और राशिफल जानें माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र के साथ

August 23, 2026

Adityapur NEWS: वार्ड 32 में ईमानदारी की अनूठी मिसाल, राजदेव ठाकुर ने खोए हुए 3000 रुपये और जरूरी कागजात सुरक्षित लौटाए

August 22, 2026

Jamshedpur NEWS: टाटानगर-राउरकेला से कोसी-सीमांचल के लिए सीधी रेल सेवा की उठी मांग, विधायक पूर्णिमा साहू ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को लिखा पत्र

August 22, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.