
-पटना: बिहार के छात्रों ने डेवलप किया खास सॉफ्टवेयर, 2 सेकेंड में बताएगा पेशेंट कोविड पॉजिटिव या निगेटिव : देश में तेज गति से बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों के बीच ज्यादा से ज्यादा लोगों की टेस्टिंग और उन्हें जल्द रिपोर्ट देने की बड़ी चुनौती है। इस वक्त आलम यह है कि कोविड टेस्ट रिपोर्ट आने में 3-5 दिनों का वक्ल लग जा रहा है। इस वजह से पटना हाई कोर्ट समेत देश की कुछ और अदालतों ने सरकारों को इसमें तेजी लाने को भी कहा है। फटाफट लोगों की टेस्ट कर उनमें से कोविड पेशेंट की पहचान करने के लिए बिहार के भागलपुर स्थित ट्रिपल आइटी ने काफी उपयोगी आविष्कार किया है। कॉलेज छात्रों ने एक सॉफ्टवेयर डेवलप किया है जिसके जरिए दो सेकेंड में कोविड पेशेंट की पहचान संभव हो सकेगी।



